Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नोएडा: संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच गोलीबारी, मौके पर पहुंची पुलिस

    Updated: Tue, 14 Oct 2025 04:16 PM (IST)

    नोएडा के निठारी में दो भाइयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। यह घटना गांव में चर्चा का विषय बन गई है। पुलिस संपत्ति विवाद के कारणों का पता लगा रही है।

    Hero Image

    दो पक्षों के बीच संपत्ति विवाद में गोलीबारी हो गई। सांकेतिक तस्वीर

    जागरण संवाददाता, नोएडा। नवरतन शर्मा का मकान सेक्टर 20 थाना क्षेत्र के सेक्टर 31 स्थित निठारी गांव में है। उनके दो बेटे मनोज और प्रदीप इसी पुश्तैनी मकान में रहते हैं। मनोज अपने परिवार के साथ ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं, जबकि उनके छोटे भाई प्रदीप शर्मा अपने परिवार के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मां रामवती देवी भी मनोज शर्मा के साथ इसी मकान में रहती हैं। मंगलवार को रामवती देवी ने मनोज शर्मा से दवा लाने को कहा तो इसी बात को लेकर मनोज शर्मा और उसके भाई प्रदीप के बीच कहासुनी हो गई।

    संपत्ति विवाद के चलते प्रदीप शर्मा ने गोलियां चलाईं और फरार हो गया। गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ है, प्रदीप शर्मा की तलाश की जा रही है। शिकायत पर जांच की जा रही है।