Yamuna Expressway Traffic: यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल पर भयंकर जाम, सुबह से लगी वाहनों की लंबी कतारें
दीपावली मनाने के लिए दिल्ली-एनसीआर से लोग अपने घरों की ओर जा रहे हैं, जिसके कारण यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर रविवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। लो बैलेंस और ब्लैक लिस्टेड फास्टैग के कारण टोल पार करने में भी अधिक समय लग रहा है। टोल प्रबंधन ने वाहनों के दबाव को देखते हुए अतिरिक्त लेन और कर्मचारियों की व्यवस्था की है, लेकिन यात्रियों को 5 से 10 मिनट तक का इंतजार करना पड़ रहा है।
-1760847434628.webp)
टोल पर लगी वाहनों की लाइन। फोटो- जागरण
जागरण संवाददाता, जेवर। दिल्ली-एनसीआर से दीपावली मनाने परिवारों के साथ अपने गांव और पैतृक शहरों को निकले लोगों के वाहनों के बढ़ते दबाव से यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर रविवार सुबह से ही वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे पहले, शनिवार को भी ऐसे हालात बने थे। इस दौरान लोगों के टोल पार करने में पांच से दस मिनट तक का इंतजार करना पड़ा।
टोल प्रबंधन ने दीपावली पर वाहनों के बढ़ने वाले दबाव की आशंका को देखते हुए ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली दो पहिया और चार पहिया वाहनों की सभी लेन सुबह से ही चालू कर रखी थी, लेकिन शनिवार सुबह और शाम को वाहनों की लंबी कतारे लगी रहीं।
दीपावली, गोवर्धन पूजा व भाई दूज का त्योहार मनाने के लिए दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम सहित एनसीआर से लोग बड़ी संख्या में शनिवार सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते अपने घरों के लिए निकलना शुरू हो गए। लगातार पहुंच रहे वाहनों की वजह से टोल बूथों पर वाहनों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई।
टोल प्रबंधन ने बताया कि कुछ वाहनों पर लगे फास्टैग में लो बेलैंस और ब्लैक लिस्ट होने की वजह से टोल नहीं कटने के चलते परेशानी आई। हालांकि टोल प्रबंधन ने दो पहिया की तीन लेन चार पहिया कि सभी 11 लेनों को सुबह से चालू कर रखा था। बैलेंस और ब्लैक लिस्ट फास्टैग वाले वाहनों से नगद टोल वसूली और कार्ड से पेमेंट कराने के लिए अलग से कर्मचारी तैनात किए गए थे।
लेकिन 30 सेकेंड भी एक वाहन के रूकते ही पीछे वाहनों की कतार बढ़ना शुरू हो गई। सुबह छह बजे से 10 बजे तक और शाम को तीन बजे से लगातार वाहनों की कतारे लगी रहीं। इस दौरान यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते सफर करने वालों को पांच से 10 मिनट का इंतजार करना पड़ा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर 'महाजाम'
— Abhishek Tiwari (@abhishe_tiwary) October 19, 2025
जेवर टोल प्लाजा का वीडियो- pic.twitter.com/jDdTdQNsWo
दिल्ली लखनऊ हाईवे पर लगा जाम
दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रविवार की सुबह वाहनों की लंबी कतार लग गई है। इससे टोल के पास जाम की स्थिति बन गई। जानकारी के अनुसार रविवार का अवकाश एवं त्यौहार होने के कारण दिल्ली की तरफ से आने वाले वाहनों की संख्या में अचानक बढ़ोतरी हो गई। जिसके कारण टोल प्लाजा पर वाहनों की रफ्तार धमनी शुरू हो गई।
कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जिसके कारण यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम से सामना करना पड़ रहा है। जम के कारण वाहनों की कई किलोमीटर लंबी लाइन लग गई है।
बड़ी संख्या में लोग परिवारों के साथ शनिवार सुबह से ही यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते दीपावली का त्योहार मनाने अपने घरों को जा रहे थे, जिसकी वजह से टोल पर वहानों की कतारें दिख रही थीं। हालांकि वाहनों को तेजी से टोल पार कराने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए गए थे। लेकिन टोल फ्री के मेसैज, लो बैलेंस और ब्लैक लिस्ट फास्टैग की वजह से कुछ परेशानियां रहीं।
जेके शर्मा, वरिष्ठ टोल प्रबंधक
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।