Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से बंदिशें, 100 की स्पीड से फर्राटा नहीं भर पाएंगे वाहन; क्या है वजह?

    Updated: Mon, 08 Dec 2025 07:37 PM (IST)

    सर्दी और कोहरे के कारण यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की गति सीमा कम कर दी जाएगी। हल्के वाहनों के लिए गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटा और ...और पढ़ें

    Hero Image

    यमुना एक्सप्रेस-वे पर 15 दिसंबर से 100 की स्पीड से फर्राटा नहीं भर पाएंगे वाहन।

    मनोज कुमार शर्मा, जेवर। सर्दी बढ़ने के साथ ही आगामी आने वाले दिनों में घने कोहरे और धुंध की आशंका को देखते हुए यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार पर इसी सप्ताह लगाम लगा दी जाएगी। 165 किमी लंबे यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यमुना प्राधिकरण ने रफ्तार पर ब्रेक लगाने की तैयारी शुरू कर दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यमुना एक्सप्रेस वे पर 15 दिसंबर से हल्के वाहनों की गति 100 से घटाकर 75 किमी प्रति घंटे करने का निर्णय लिया गया है। निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस आनलाइन चालन कर कार्रवाई करेगी।

    ग्रेटर नोएडा से आगरा तक 165 किमी लंबा यमुना एक्सप्रेसवे गौतमबुद्धनगर के अलावा अलीगढ़,हाथरस,मथुरा और आगरा जिलों से होकर गुजरता है। यमुना किनारे होने की वजह से सर्दीयों में कोहरे की आशंका अधिक बड़ जाती है ऐसे में खराब विजिबिलिटी के दौरान सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन ने रफ्तार पर ब्रेक लगाना शुरू कर दिया है।

    यमुना प्रधिकरण के महाप्रबंधक परियोजना राजेंद्र भाटी ने बताया कि 15 दिसंबर से यमुना एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 100 किलोमीटर प्रति घंटा से घटाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी जाएगी। भारी वाहनों के लिए स्पीड लिमिट 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है।

    स्पीड लिमिट की पाबंदी 15 दिसंबर से शुरू होकर 15 फरवरी तक लागू रहेगी। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस कार्रवाई करते हुए आनलाइन चालन सीधे उनके पते पर भेजेगी।

    सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी से ड्राइविंग को किया जा रहा जागरूक

    सर्दी के मौसम में वाहनों को विशेष सवाधानी से चलाने के लिए जेवर, मथुरा व आगरा तीनों टोल प्लाजाओं पर पब्लिक एड्रेस सिस्टम से सुरक्षित सफर के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। भारी वाहन चालाकों को टोल प्लाजा पर सुस्ती खत्म करने के लिए निशुल्क चाय उपलब्ध कराई जा रही है। कोहरे और धुंध के समय वाहन दूर से दिखाई दें इसके लिए कमर्शियल वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के साथ ही पैंप्लेट का वितरण किया जा रहा है।

    आने वाले समय में घने कोहरे को ध्यान में रखते हुए स्पीड लिमिट कम करने के साथ ही आठ जगहों पर डिजिटल साइनेज डिस्प्ले से एक्सप्रेसवे पर आगे तक की मौसम और घटना दुर्घटना की जानकारी दी जाएगी। एक्सप्रेसवे की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा कर्मी अवैध रूप से वाहनों की पार्किंग को रोकने के अलावा सभी इंटरचेंज और कट पर फाग लैंप लगाई जा रही हैं। यात्रियों को दुर्घटना के समय तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एंबूलेंस की संख्या छह से बढ़ाकर आठ की जा रही है। - जे के शर्मा, साहयक महाप्रबंधक यमुना एक्सप्रेसवे