Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रतापगढ़ में दिव्यांग युवती से हैवानियत, बाग में ले जाकर युवक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज, आरोपित फरार

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Sun, 12 Oct 2025 08:31 PM (IST)

    प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। युवती के पिता उसे घर पर अकेला छोड़कर निमंत्रण में गए थे, तभी पड़ोस के गांव का एक युवक उसे बाग में ले जाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। युवती को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    Hero Image

    प्रतापगढ़ जनपद के कंधई इलाके के एक गांव में दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपित फरार है, पुलिस तलाश कर रही है।

    संसू,जागरण, दीवानगंज (प्रतापगढ़)। जिले के कंधई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने वाली घटना हुई। एक गांव में 26 वर्षीय दिव्यांग युवती के साथ युवक ने दुष्कर्म किया। उसे घर से दूर बाग में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वारदात के बाद आरोपित फरार, पुलिस कर रही तलाश 

    दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गया है। इस मामले में पीड़ित युवती के पिता की तहरीर पर कंधई पुलिस ने आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    पिता निमंत्रण में गए थे, घर पर अकेली थी युवती

    गांव का एक व्यक्ति अपनी दिव्यांग पुत्री को घर के दालान में छोड़कर शनिवार शाम एक निमंत्रण में गया था। युवती को अकेली देखकर रात लगभग साढ़े नौ बजे पड़ोस गांव का एक युवक वहां पहुंचा। इसके बाद दिव्यांग युवती को उठाकर घर के पीछे एक बाग में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

    पुलिस ने उपचार एवं मेडिकल के लिए भेजा अस्पताल

    रात लगभग 10 बजे जब दिव्यांग युवती का पिता निमंत्रण से घर पहुंचा तो पुत्री के साथ दुष्कर्म की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची कंधई थाने की पुलिस ने दिव्यांग युवती को उपचार एवं मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद जांच-पड़ताल शुरू की।

    जोलहापुर गांव निवासी आरोपित की पुलिस कर रही तलाश

    पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जोलहापुर गांव निवासी वीर प्रताप सिंह उर्फ वीरु सिंह के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ पट्टी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी ने बताया कि दिव्यांग युवती के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- प्रतापगढ़ में घड़ियाल देख फैली दहशत, ग्रामीणों ने दिखाई दिलेरी, नहर से पकड़ा और वन दारोगा को सौंपा

    यह भी पढ़ें- Pratapgarh Encounter : पुलिस मुठभेड़ में लूट के दो आरोपित गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली, लूटा गया मोबाइल बरामद