Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : पैर फिसलने से उफनाई यमुना नदी में डूब गई वृद्ध महिला, तलाश रहे गोताखोर

    प्रयागराज में यमुनापार के लालापुर इलाके के ओझापट्टी मानपुर में यमुना किनारे हादसा हो गया। एक वृद्ध महिला का पैर फिसलने से नदी में डूबने से दुखद मौत हो गई। घटना गुरुवार सुबह करीब पांच बजे हुई जब गीता देवी यमुना के तराई क्षेत्र में गई थीं। ग्रामीणों और पुलिस ने मिलकर खोजबीन की लेकिन महिला का पता नहीं चल सका।

    By Jagran News Edited By: Brijesh Srivastava Updated: Thu, 28 Aug 2025 02:39 PM (IST)
    Hero Image
    प्रयागराज के लालापुर के पास पैर फिसलने से यमुना नदी में बुजुर्ग महिला के डूबने के बाद जुटी भीड़। जागरण

    संवाद सूत्र, जागरण, लालापुर (प्रयागराज)। प्रयागराज जिले के यमुनापार क्षेत्र के लालापुर में एक वृद्ध महिला यमुना नदी में डूब गई। ग्राम ओझापट्टी मानपुर के बरहुला में गुरुवार सुबह हादसा हुआ। यमुना किनारे शौच को वृद्ध महिला गई थी। बताया जाता है कि इसी दौरान उनका पैर फिसलने से हादसा हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि बरहुला निवासी 70 वर्षीय गीता देवी पत्नी राम निहोर भारतीय सुबह पांच बजे के करीब शौचके लिए यमुना के तराई क्षेत्र में गई थीं। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से नदी में डूब गईं। ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो नदी किनारे भीड़ जुट गई।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj News : SRN अस्पताल में अफसरों को लेकर सुबह ही पहुंच गए DM, ज्यादातर डाक्टर OPD में नदारद

    इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंची लालापुर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से व जाल लगाकर काफी खोजबीन कराई लेकिन गीता देवी का पता नही चल सका। इन दिनों यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा होने के कारण लालापुर क्षेत्र के तराई इलाकों में पानी भर गया है। बरहुला में स्थित प्राथमिक विद्यालय से महज दो सौ मीटर दूरी पर यमुना का पानी आ गया है।

    यह भी पढ़ें- CM योगी कल आएंगे प्रतापगढ़, तैयारियों में जुटा प्रशासन, जिले को मिलेगा 575 करोड़ रुपये का पैकज

    ग्रामीणों ने बताया कि जलस्तर बढ़े होने के कारण गीता का पैर फिसल गया और वह नदी में डूब गईं । लोगों ने बताया कि कुछ लोगों ने डूबते हुए देखा था लेकिन जब तब वहां चते तब तक वह नदी में समा चुकी थीं। जानकारी होने पर परिवार के लोग बिलखते हुए नदी तट पर पहुंचे। लालापुर थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोताखोरों से महिला की खोजबीन कराई जा रही है।

    यह भी पढ़ें- Prayagraj News : पैर फिसलने से उफनाई यमुना नदी में डूब गई वृद्ध महिला, तलाश रहे गोताखोर

    ग्रामीणों ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय से महज 20 मीटर दूर सामुदायिक शौचालय है, लेकिन अब यह अव्यवस्थाओं के चलते बंद पड़ा हुआ है। इसके चारों ओर कूड़े के ढेर लगा है। कोई देखरेख करने वाला नहीं है। लोगों ने बताया कि यदि यह चालू होता तो क्यों लोग खुले में शौच के लिए बाहर जाते।