Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कल्याणी नंद किन्नर अखाड़ा की बनीं प्रदेश अध्यक्ष, कन्केश्वरीनंद को सचिव की सौंपी गई जिम्मेदारी

    By Digital Desk Edited By: Brijesh Srivastava
    Updated: Fri, 16 Jan 2026 04:04 PM (IST)

    प्रयागराज में किन्नर अखाड़ा के आंतरिक ढांचे में बदलाव किया गया है। आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी ने कल्याणीनंद को प्रदेश अध्यक्ष और क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    किन्नर अखाड़े की प्रदेश अध्यक्ष कल्याणीनंद को बनाया गया है। 

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। किन्नर अखाड़ा की अंदरुनी ढांचा में व्यापक बदलाव किया गया है। अखाड़े के लिए समर्पित संन्यासियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अखाडा की आचार्य महामंडलेश्वर डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश का अध्यक्ष महामंडलेश्वर कल्याणीनंद गिरि (छोटी मां) और सचिव यूपी किन्नर वेलफेयर बोर्ड की वरिष्ठ सदस्य महामंडलेश्वर कन्केश्वरीनंद गिरि (किरन बाबा) को बनाया।

    श्रीमहंत, महंत, मंडलेश्वर व महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे

    अखाडा की आचार्य महामंडलेश्वर डाॅ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि अखाड़ा में 16 महामंडलेश्वर, 12 महंत और श्रीमहंतों का पट्टाभिषेक शुक्रवार को मेला क्षेत्र स्थित अखाड़े के शिविर में किया जाएगा। इसमें यूपी, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, ओडिशा और तमिलनाडु के श्रीमहंत, महंत, मंडलेश्वर और महामंडलेश्वर बनाए जाएंगे। 

    लक्ष्मी नारायण का प्रयागराज में भव्य स्वागत 

    उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र से नेहानंद गिरि, ओडिशा से देवांशी, झारखंड से अमरजीत और यूपी के प्रतापगढ़ से शालू को पदाधिकारी बनाया जाएगा। इसके पहले प्रयागराज पहुंचने पर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी का शिष्यों ने माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज के यमुनापार में महिला व छह माह की बेटी का कुएं में मिला शव, हत्या या आत्महत्या?

    यह भी पढ़ें- प्रयागराज माघ मेला में चौधरी राकेश टिकैट का गंभीर आरोप, कहा- किसानों को बांटने की साजिश में लगी सरकार