Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज दिखेगा साल का आखिरी 'सुपर मून', 10 प्रतिशत बड़ा और 30% ज्यादा चमकीला आएगा नजर

    Updated: Fri, 05 Dec 2025 03:09 AM (IST)

    दिसंबर में कई खगोलीय घटनाएं होंगी, जिनमें गुरुवार की रात वर्ष का अंतिम सुपर मून दिखाई देगा। सूर्यास्त के बाद पूर्व दिशा में चंद्रमा दिखाई देगा औ ...और पढ़ें

    Hero Image

    अमलेन्दु त्रिपाठी, प्रयागराज। दिसंबर माह में कई खगोलीय घटनाएं होंगी। गुरुवार की रात वर्ष का अंतिम सुपर मून दिखाई देगा। सूर्य के अस्त होते ही पूर्व दिशा में चंद्रमा का दर्शन होगा, जो आधी रात के आसपास अपनी अधिकतम ऊंचाई पर होगा। सुबह होते ही यह पश्चिम दिशा में अस्त हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Super Moon 2025 (4)

    यह सुपर मून चार सुपर मून की श्रृंखला का तीसरा और वर्ष 2025 का अंतिम पूर्ण चंद्रमा है। इस श्रृंखला का चौथा सुपर मून जनवरी 2026 में दिखाई देगा।जवाहर तारामंडल की विज्ञानी सुरूर फातिमा के अनुसार, इस सुपर मून को कोल्ड सुपर मून कहा जाता है।

    Super Moon 2025 (2)

    नारंगी रंग का यह चंद्रमा धरती के करीब होने के कारण 10 प्रतिशत बड़ा और 30 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा। इसकी पृथ्वी से दूरी 3,57,000 किलोमीटर होगी।

    Super Moon 2025 (1)

    इसे लांग नाइट मून और मून बिफोर यूल भी कहा जाता है, जो क्रिसमस से पहले का चंद्रमा है।21 को होगी वर्ष की सबसे लंबी रात21 दिसंबर को वर्ष की सबसे लंबी रात होगी। इसके अलावा, सात दिसंबर को चंद्रमा बृहस्पति के निकट, 18 दिसंबर को बुध के पास, 19 दिसंबर को शुक्र और 27 दिसंबर को शनि के करीब दिखाई देगा।

    Super Moon 2025

    सुरूर फातिमा के अनुसार, सूर्य भुजंगधारी राशि में है और 19 दिसंबर को धनु राशि में प्रवेश करेगा। सबसे छोटा ग्रह बुध और सबसे चमकीला ग्रह शुक्र, दोनों सूर्य के निकट होने के कारण माह के पहले पंद्रह दिनों में दिखाई नहीं देंगे।