Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    आजकल लोगों को खूब पसंद आ रहा है ये महंगा फल, कश्मीरी सेब और भुसावल का केला भी छाया

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 10:49 PM (IST)

    प्रयागराज के फल बाजार में चिली के सेब और ड्रैगन फ्रूट की मांग बढ़ गई है। कश्मीरी सेब और केले भी खूब बिक रहे हैं। फलों के दाम थोड़े बढ़े हैं, पर बाजार में रौनक है। व्यापारी बताते हैं कि इस बार पिछले साल से अच्छा व्यापार हो रहा है, क्योंकि त्योहारों के कारण फलों की मांग ज्यादा है। चिली के सेब महंगे होने पर भी लोगों को पसंद आ रहे हैं।

    Hero Image

    जासं, प्रयागराज। फल बाजार में इस समय चहल-पहल है। चिली के सेब के साथ ही ड्रैगन फ्रूट लोगों की पसंद बने हुए हैं। साथ ही कश्मीरी सेब, भुसावल का केला भी लोग जमकर खरीद रहे हैं। हालांकि, फल की कीमतों में मामूली रूप से वृद्धि हुई है, लेकिन इसका बाजार में कोई खास असर नहीं है। सीजन के फल होने के बाद भी कीमतों में वृद्धि होने के पीछे मांग अधिक होना माना जा रहा है। कारोबारी पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार बेहतर व्यापार बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवरात्र के बाद दीपावली और अब आगे आने वाले त्योहारों में भी फल की काफी मांग है। एजी आफिस के पास, गऊघाट, तिनकोनिया, मेडिकल चौराहा, तेलियरगंज, राजरूपपुर, ट्रांसपोर्ट नगर समेत अन्य जगहों पर फल खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। सेब, केला तो अमूमन लोग खरीद ही रहे हैं, लेकिन लोगों के बीच चिली के सेब की अच्छी मांग है।

    हालांकि, सामान्य सेब से इसकी कीमत तीन गुना अधिक है, लेकिन बेहद स्वादिष्ट होने से लोग इसे पसंद कर रहे हैं। वाशिंगटन का सेब भी बाजार में है, लेकिन गिनी-चुनी दुकानों पर। वजह यह है कि इसके दाम 600-700 रुपये प्रतिकिलो है। फल विक्रेता बच्चा यादव, देवतादीन का कहना है कि फलों की कीमत में मामूली रूप से तेजी आई है, लेकिन इसका बाजार में कोई विशेष फर्क नहीं है। खरीदारी पिछले वर्ष की अपेक्षा अच्छी है।

    फलों की कीमतें
    फल : दाम
    सेब : 80-160
    खरबूजा : 120-160
    अमरूद : 100-150
    नीलम आम : 450-550
    सामान्य अंगूर : 300-350
    काला अंगूर : 450-550
    नासपाती : 120-140
    नाखा : 160-180
    मुसम्मी : 60-100
    वाशिंगटन का सेब : 600-700
    चिल्ली का सेब : 350-450
    ड्रैगन फ्रूट : 120-150
    सलीफा : 100-130
    पपीता : 40-60
    तरबूज : 60-80
    आलू बुखारा : 300-400
    चीकू : 150-170
    केला : 50-80 (प्रति दर्जन)
    (नोट : दाम प्रतिकिलो में है)