Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News : दीपावली तक गड्ढामुक्त होंगी शहर की 150 सड़कें, सुगम होगी राह, नगर निगम की योजना

    Updated: Sun, 07 Sep 2025 08:34 PM (IST)

    प्रयागराज में दीपावली तक सड़कों को गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य है। नगर निगम 150 सड़कों की मरम्मत करेगा जिसमें से 45 का नवीनीकरण होगा। इस कार्य में 10 करोड़ रुपये खर्च होंगे। राजापुर अशोक नगर समेत कई इलाकों की सड़कें सुधरेंगी। दहियावां-शकरदहा मार्ग भी जल्द ठीक होगा। इससे वाहन चालकों को आवागामन में परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी।

    Hero Image
    प्रयागराज नगर निगम दिवाली पर्व तक शहर की सड़कों की मरम्मत कराएगा।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का खाका नगर निगम ने तैयार कर लिया है। दीपावली के पहले सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। नगर निगम अलग-अलग क्षेत्रों की 150 सड़कों की दशा सुधारेगा। इसके साथ लगभग 45 सड़कों का नवीनीकरण किया जाएगा। इसमें 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नवीनीकरण का काम 17 सितंबर के बाद से शुरू हो जाएगा। शहर की सड़कों की दशा सबसे खराब है। हर सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। बारिश के चलते गड्ढों में पानी भरा है, जिस पर चलना किसी जोखिम से कम नहीं है।

    बारिश का मौसम खत्म होने वाला है। इसे देखते हुए नगर निगम राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस, तेलियरगंज, अल्लापुर, दारागंज सहित अन्य मुहल्लों में लगभग 25 किलोमीटर तक सड़कों का नवीनीकरण कराएगा। इसकी दूरी 500 मीटर से लेकर एक किलोमीटर तक रहेगी।

    वहीं, 105 सड़कों को गड्ढा मुक्त कराया जाएगा। इसके तहत लगभग 90 किलोमीटर तक पैचिंग कराई जाएगी। आवागमन सुगम बनाने के लिए 30 किलोमीटर तक सड़कों पर कच्चा पैच करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    लोक निर्माण विभाग की ओर से दहियांवा से शकरदहा को जोड़ने वाली सड़कों को जल्द ठीक किया जाएगा। कई वर्षों से सड़क का निर्माण न किया जाने से इस रोड पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़क पूरी तरह से गड्ढा में तब्दील हो चुकी है। छह करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बारिश बाद सड़क को दुरुस्त कराने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अवर अभियंता अरुण त्रिपाठी ने बताया कि शासन की ओर से इस सड़क को दुुरुस्त करने की मंजूरी मिल गई है।

    नगर निगम के मख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान का कहना है कि शहर की कई सड़कों पर गड्ढा हो गया है। उसे ठीक करने की कार्य योजना बनाई जा चुकी है। दीपावली के पहले नगर निगम की समस्त सड़कों को गड्ढा मुक्त कर दिया जाएगा। 25 किलोमीटर तक सड़कों का नवीनीकरण कराने का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है।

    comedy show banner
    comedy show banner