Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Prayagraj News: वरिष्ठ शायर सागर होशियारपुरी का निधन, कमला नेहरू अस्पताल में चल रहा था इलाज

    Updated: Wed, 30 Jul 2025 09:44 PM (IST)

    प्रयागराज में वरिष्ठ शायर प्रेमसागर बहल सागर होशियारपुरी का निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे और कमला नेहरू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। चंद्रशेखर आजाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके परिवार में पत्नी एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। उन्हें बेकल उत्साही अवार्ड से सम्मानित किया गया था। उनके निधन पर कई साहित्यिक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है।

    Hero Image
    Prayagraj News: वरिष्ठ शायर सागर होशियारपुरी का निधन

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। वरिष्ठ शायर प्रेमसागर बहल 'सागर होशियारपुरी' का बुधवार की सुबह निधन हो गया। कई दिनों से बीमार थे। उनका इलाज कमला नेहरू अस्पताल में हो रहा था। 

    चंद्रशेखर आजाद घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बेटे मोहित बहल ने मुखाग्नि दी। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

    सागर होशियारपुरी का जन्म 25 सितंबर 1937 को हैदराबाद (सिंध, पाकिस्तान) में हुआ था। बाद में इनका परिवार पंजाब के होशियारपुर में आ गया था। प्रयागराज स्थित रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक (पेंशन) कार्यालय में नियुक्ति होने पर यहीं आ गए और फिर इलाहाबाद के ही होकर रह गए। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सागर की गजल ‘खुश्बू का चिराग’ प्रकाशित हुई थी। ‘सदी के मशहूर गज़लकार, ‘इन्द्रधनुष, ‘संकाश, ‘प्रयाग के जीवंत कवि, ‘काव्य चेतना’, ‘अब तक’ आदि संकलन में सागर की गजलें शामिल की गई। 

    साहित्यिक संस्था ‘गुफ़्तगू’ की ओर से 20 दिसंबर 2020 को उन्हें ‘बेकल उत्साही अवार्ड’ दिया गया था। यह पुरस्कार उन्हें पूर्व राज्यपाल पंडित केशरी नाथ त्रिपाठी के हाथों मिला था। इसके भी अलावा कई संस्थाओं ने इन्हें सम्मानित किया था।

    गुफ्तगू के अध्यक्ष डॉ. इम्तियाज़ अहमद गाजी, नरेश कुमार महरानी, मनमोहन सिंह ‘तन्हा’, शैलेंद्र जय, अनिल मानव, हकीम रेशादुल इस्लाम, प्रभाशंकर शर्मा, आसिफ उस्मानी, नीना मोहन श्रीवास्तव, शिवाजी यादव, अशोक श्रीवास्तव‘कुमुद ने सागर होशियारपुरी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

    comedy show banner