Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025 : पितृ पक्ष में श्राद्ध को प्रयागराज से गया जाना है तो छिवकी स्टेशन पहुंचें, यहां तीन विशेष ट्रेन रुकेंगी

    Updated: Fri, 05 Sep 2025 07:08 PM (IST)

    Pitru Paksha 2025 पितृपक्ष में गया जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाई हैं। ये ट्रेनें प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। दोनों दिशाओं में पांच मिनट का ठहराव होगा। इन तीन ट्रेनों के संचालित होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और वे आसानी से गया पहुंच सकेंगे

    Hero Image
    Pitru Paksha 2025 गया श्राद्ध के लिए प्रयागराज के छिवकी स्टेशन से होकर विशेष ट्रेनें जाएंगी।

    जागरण संवाददाता, प्रयागराज। Pitru Paksha 2025 पितृपक्ष में बिहार के गया में श्राद्ध कर्म के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने तीन विशेष ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। ये ट्रेनें रानी कमलापति (भोपाल), जबलपुर और सोगरिया से गया के लिए चलेंगी। सभी ट्रेनें दोनों दिशाओं में प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन पर रुकेंगी, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Pitru Paksha 2025 रानी कमलापति-गया विशेष ट्रेन (01661) रानी कमलापति से सात, 12 और 17 सितंबर को दोपहर 1:20 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन भोपाल, विदिशा, बीना और दमोह के रास्ते रात 2:10 से 2:15 बजे तक प्रयागराज छिवकी में ठहरेगी और अगली सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 01662 गया से 10, 15 और 20 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन रात 8:30 से 8:35 बजे तक प्रयागराज छिवकी में रुकेगी और अगले दिन सुबह 10:45 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी। जबलपुर-गया विशेष ट्रेन जबलपुर से ट्रेन संख्या 01705 का संचालन नौ, 14 और 19 सितंबर को शाम 7:35 बजे होगा। यह ट्रेन रात 2:10 से 2:15 बजे तक प्रयागराज छिवकी में रुकेगी और अगली सुबह 9:30 बजे गया पहुंचेगी।

    Pitru Paksha 2025 वापसी में ट्रेन संख्या 01706 गया से आठ, 13 और 18 सितंबर को दोपहर 2:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रात 8:30 से 8:35 बजे तक प्रयागराज छिवकी में ठहरेगी और अगली सुबह 4:15 बजे जबलपुर पहुंचेगी। सोगरिया-गया विशेष ट्रेन सोगरिया से ट्रेन संख्या 09817, छह और 20 सितंबर को रात 11:10 बजे प्रस्थान करेगी।

    यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 3:50 से 3:55 बजे तक प्रयागराज छिवकी में रुकेगी और रात 11:45 बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 09818 गया से सात और 21 सितंबर को रात 1:15 बजे रवाना होगी, जो सुबह 8:35 से 8:40 बजे तक प्रयागराज छिवकी में ठहरेगी और अगली रात 1:10 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

    छिवकी के रास्ते हुब्बल्लि से रक्सौल तक विशेष पूजा ट्रेन

    दुर्गापूजा, दशहरा, दिवाली और छठ जैसे प्रमुख त्योहारों के दौरान दक्षिण भारत से बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए रेलवे ने कर्नाटक के श्री सिद्धारुढ़ स्वामी जी हुब्बल्लि रेलवे स्टेशन से बिहार के रक्सौल तक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

    यह ट्रेन प्रयागराज छिवकी स्टेशन के रास्ते संचालित होगी। रेलवे ने इसकी समय-सारिणी भी जारी कर दी है। गाड़ी संख्या 07357 हुब्बल्लि से प्रत्येक शनिवार को छह सितंबर से 27 दिसंबर तक सुबह 9:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन सोमवार सुबह 8:05 से 8:15 बजे तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रुकेगी और मीरजापुर के रास्ते उसी दिन रात 11:30 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

    वापसी में गाड़ी संख्या 07358 रक्सौल से प्रत्येक मंगलवार को नौ सितंबर से 30 दिसंबर तक शाम 4:55 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 5:40 से 5:50 बजे तक प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर ठहरेगी और शुक्रवार सुबह 5:25 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी।

    इस पूजा स्पेशल ट्रेन में कुल 23 कोच होंगे, जिनमें दो एसी टू, पांच एसी थ्री, 10 स्लीपर, चार सामान्य श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल होंगे। यह ट्रेन हावेरी, दावणगेरे, बिरूर जंक्शन, आरिसकेरे, टुमकूर, यहंलका जंक्शन, धर्मावरण, गुंतकल जंक्शन, कृष्णा, सिकंदराबाद जंक्शन, काजीपेट जंक्शन, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर जंक्शन, आमला जंक्शन, बैतूल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मीरजापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी और बैरगनियां स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।

    comedy show banner
    comedy show banner