Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    लखनऊ में तैनात दरोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, CCTV का हार्ड डिस्क भी उठा ले गए चोर

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 11:38 AM (IST)

    नैनी में लखनऊ के एक दरोगा के बंद घर में चोरी हो गई। चोर सीसीटीवी कैमरे की हार्ड डिस्क और अन्य कीमती सामान ले गए। परिवार दीपावली मनाने गाजीपुर गया था। बेटे के लौटने पर घटना का पता चला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, नैनी। लखनऊ में तैनात दरोगा के बंद मकान का ताला तोड़कर चोर सीसीटीवी कैमरे का हार्ड डिस्क समेत हजारों रुपये के समान उठा ले गए। घरवाले दीपावली का पर्व मनाने के लिए पैतृक गांव गाजीपुर गए हुए थे। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर लौट गई। घटना एफसीआई मार्ग पर स्थित संगम विहार कॉलोनी की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गाजीपुर जिले के दिधोहर बिरनो गांव निवासी लल्लन कुशवाहा लखनऊ में दरोगा के पद पर तैनात है। पिछले सप्ताह प्रयागराज से उनका स्थानांतरण लखनऊ हुआ है। करीब एक साल पहले उन्होंने नैनी थाना क्षेत्र के संगम विहार कॉलोनी में मकान बनवाया था, जहां उनका लड़का अजीत सिंह कुशवाहा रहकर बी फार्मा की पढ़ाई कर रहा है।

    अजीत तीन दिन पहले दीपावली का पर्व मनाने के लिए गांव चला गया था। बुधवार की सुबह वापस लौटा तो मकान का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि सारा सामान कमरे में फैला हुआ था और सीसीटीवी का डिस्क गायब था। साथ ही इनवर्टर और उसकी बैटरी, गैस सिलेंडर समेत हजारों रुपये की कीमती सामान गायब थे।

    उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी और लखनऊ में तैनात अपने पिता को घटना से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल की जांच पड़ताल की।