Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raebareli News: राहुल गांधी का पुतला दहन करने आए थे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस से हो गई झड़प

    रायबरेली में बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अभद्र टिप्पणी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने पुतला छीनकर कार्यकर्ताओं को रोका जिससे धक्का-मुक्की हुई। नाराज कार्यकर्ताओं ने चौराहे पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    By Jagran News Edited By: Aysha Sheikh Updated: Thu, 28 Aug 2025 03:17 PM (IST)
    Hero Image
    राहुल गांधी का पुतला दहन करने आए थे भाजपा कार्यकर्ता, पुलिस से हो गई झड़प

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। बिहार में आयोजित चुनावी जनसभा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर की गई अभद्र टिप्पणी से भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में रोष है।

    इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार की दोपहर शहर के डिग्री कॉलेज चौराहे पर सांसद व नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी का पुतला दहन करने का प्रयास किया गया।

    पुलिस ने कार्यकर्ताओं से पुतला छीनकर उनकी मंशा पर पानी फेर दिया। इस दौरान पुलिस व भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का मुक्की व नोक झोंक भी हो गई। इस पर नाराज होकर कुछ कार्यकर्ता चौराहे पर ही बैठ गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी मुर्दाबाद के नारे लगाए और प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने के आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की मांग की।