रायबरेली में 2.25 करोड़ की लागत से नाले का होगा निर्माण, शहरवासियों को जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
रायबरेली शहर में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए 2.25 करोड़ रुपये की लागत से एक नाले का निर्माण किया जाएगा। इस नाले के बनने से शहरवासियों को बारिश के मौसम में होने वाली जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर।
जागरण संवाददाता, रायबरेली। शहरवासियों को जलभराव की समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर पालिका क्षेत्र में लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से नाले का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर विकास मंत्रालय की ओर से बजट स्वीकृत कर जारी कर दिया गया है। अब नगर पालिका ने निर्माण को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
नगर पालिका के अधिकारियों के अनुसार यह नाला शहर के मधुबन, रामकृपाल चौराहा, गल्ला मंडी, आजाद नगर और रतापुर में बनेगा। बरसात के दौरान इन इलाकों में पानी भरने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है। बरसात में सड़कों पर पानी जमा होने से लोगों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोग कई बार नगर पालिका से जल निकासी की व्यवस्था सुधारने की मांग भी कर चुके हैं।
अधिकारियों का कहना है कि नए नाले के निर्माण से इन क्षेत्रों की जल निकासी व्यवस्था मजबूत होगी। नाला निर्माण होने से इन जगहों पर लोगों को जलभराव की समस्या से निजात मिल सकेगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।