Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raebareli News: बेटी को गंदे इशारे कर रहा था युवक, मां ने सड़क पर पीटा

    रायबरेली में एक किशोरी से एक युवक द्वारा गंदे इशारे करने पर किशोरी की मां ने आरोपी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा। भदोखर थाना क्षेत्र की यह घटना रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई। किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने कहा है कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।

    By Jagran News Edited By: Vivek Shukla Updated: Thu, 28 Aug 2025 12:09 PM (IST)
    Hero Image
    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

    जागरण संवाददाता, रायबरेली। घर की छत पर खड़ी एक किशोरी से एक युवक गंदे इशारे करने लगा। किशोरी की शिकायत पर उसकी मां ने आरोपित युवक की बीच सड़क पर डंडे से पिटाई कर दी। इस दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि भदोखर थाना क्षेत्र का में रायबरेली प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मकान में एक किशोरी अपनी घर की छत पर खड़ी थी। किशोरी की मां घर के बाहर सड़क पर खड़ी थी।

    आरोप है कि इसी दौरान निकले एक साइकिल सवार ने किशोरी को देखकर कुछ गंदे इशारे कर दिए। इसपर किशोरी ने मां से शिकायत कर दी। जिसपर महिला ने साइकिल सवार को पकड़ कर डंडे से पिटाई कर दी।

    थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।