Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 दिन बाद खुली, मगर आठ घंटे में फिर से क्यों बंद हो गई सर्विस लेन; आवागमन ठप

    Updated: Sat, 30 Aug 2025 08:04 PM (IST)

    रायबरेली के महराजगंज-इन्हौंना राजमार्ग पर कैर गांव के पास निर्माणाधीन पुल की सर्विस लेन आठ घंटे बाद ही बंद कर दी गई जिससे लोगों में आक्रोश है। नैया नाला पर पुल निर्माण के चलते बनी सर्विस लेन बाढ़ से ध्वस्त हो गई थी। डीएम के आदेश के बाद भी 26 दिन बाद रास्ता खुला लेकिन भारी वाहनों के कारण फिर बंद हो गया।

    Hero Image
    26 दिन बाद खुली, मगर आठ घंटे में फिर बंद हो गई सर्विस लेन, लोगों में रोष

    संवाद सूत्र, महराजगंज (रायबरेली)। महराजगंज-इन्हौंना राजमार्ग पर कैर गांव के पास निर्माणाधीन पुल की सर्विस लेन पर 26 दिन बाद आवागमन शुरू किया गया, लेकिन लेन पर पर आवागमन 26 दिन भी नहीं चल सका। महज आठ घंटे बाद ही सर्विस लेन को दोबारा बंद कर दिया गया, जिससे आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। आवागमन बंद होने से लोगों में आक्रोश है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कैर गांव के पास स्थित नैया नाला के पुल को तोड़ कर नया पुल बनाया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने मार्च में निर्माण शुरू किया। आवागमन बाधित न हो इसके लिए सर्विस लेन बनाई गई। चार अगस्त को नैया नाला में अधिक पानी आ जाने से सर्विस लेन ध्वस्त हो गई, जिससे महराजगंज-इन्हौंना राजमार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

    एक लाख से अधिक आबादी रायबरेली व तहसील मुख्यालय पहुंचने के लिए करीब 20 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर रही हैं। ग्रामीणों ने 17 अगस्त को मामले को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की थी। डीएम ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को एक सप्ताह में रास्ता बहाल करने के निर्देश दिए।

    डीएम के निर्देश के बाद भी विभाग को रास्ता बहाल कराने में 26 दिन लग गए। 26 दिन बाद शुक्रवार को इस रास्ते को छोटे चार पहिया वाहनों के लिए खोला गया, लेकिन महज आठ घंटे में ही आवागमन फिर बंद कर दिया गया। मोन ग्राम प्रधान श्याम कला, बिजेंद्र, कैर निवासी मंशा राम, पवन कुमार का कहना है कि यदि रास्ता बहाल न किया गया तो रविवार को ग्रामीण प्रदर्शन करेंगे।

    पीडब्लूडी के एई राजेश कुमार यादव का कहना कि शुक्रवार को छोटे वाहनों के लिए रास्ता खोला गया, लेकिन भारी वाहन भी प्रवेश करने लगे। इसलिए हाइट गेज लगाना अनिवार्य है। शनिवार को ही हाइट गेज लगाकर रविवार तक हर हाल में रास्ता बहाल किया जाएगा।

    comedy show banner