Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्याम सुंदर पर 26 साल बाद जनता ने जताया भरोसा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 12 Mar 2022 12:35 AM (IST)

    रायबरेली विधानसभा क्षेत्र बछरावां से वर्ष 1996 में विधायक रहे श्यामसुंदर भारती पर एक बार ि

    Hero Image
    श्याम सुंदर पर 26 साल बाद जनता ने जताया भरोसा

    रायबरेली : विधानसभा क्षेत्र बछरावां से वर्ष 1996 में विधायक रहे श्यामसुंदर भारती पर एक बार फिर जनता ने भरोसा जताया है। 26 साल पहले इन्होंने भाजपा को हराया था। जबकि इस बार भाजपा-अपना दल गठबंधन को मात दी।

    वर्ष 1996 में बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े श्यामसुंदर भारती 46850 मत पाकर विधायक बने थे। इस चुनाव में इन्हें कुल पड़े मतों का 39 फीसद वोट मिला। उस समय इन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को हराया था। तब बीजेपी से राजाराम त्यागी इनके सामने थे। राजाराम त्यागी को 37786 मत मिले थे। 9064 मतों के अंतर से श्याम सुंदर भारती ने जीत दर्ज कर की थी। इस बार चुनाव में इन्होंने लक्ष्मीकांत रावत को शिकस्त दी। लक्ष्मीकांत भाजपा-अपना दल गठबंधन के प्रत्याशी थे। इस चुनाव में जीत का अंतर 9064 के स्थान पर मात्र 2812 रहा। जीत की उम्मीद में बदलते रहे दल

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    श्याम सुंदर भारती ने वर्ष 2002 का विधानसभा चुनाव बसपा के टिकट पर लड़ा था, लेकिन हार गए थे। 2007 के चुनाव में बसपा ने टिकट काटा तो भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा के टिकट पर लड़ने से भी जीत नहीं मिली। वर्ष 2012 के चुनाव में फिर दल बदला और पीस पार्टी के टिकट पर खड़े हुए। किस्मत ने फिर भी साथ नहीं दिया। कई दलों में आने-जाने के बाद 2017 में बसपा में वापसी की। विधायक इसके बाद भी न बन सके। वर्ष 2018 में समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेकर चुनाव मैदान में उतर पड़े। वर्ष 2022 के चुनाव में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन पर भरोसा जताया, जिस पर वह खरे भी उतरे। जनता की उम्मीदों पर उतरेंगे खरे

    नवनिर्वाचित विधायक श्यामसुंदर भारती ने कहा कि वर्ष 1996 के बाद जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया है। ईमानदारी व लगन से काम करेंगे। जिस भरोसे के साथ मतदाताओं ने अपना कीमती वोट दिया है, उस पर खरा उतरेंगे। बिना किसी भेदभाव सबके हक की लड़ाई लड़ी जाएगी।

    comedy show banner