Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यमंत्री से निगोहा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने की अभद्रता, परिचय देने के बावजूद नहीं निकलने दी गाड़ी

    By Jagran NewsEdited By: Mohammed Ammar
    Updated: Fri, 02 Jun 2023 09:46 PM (IST)

    राज्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रहे थे। उनके साथ पुलिस स्कार्ट नहीं थी। निगोहा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। परिचय बताने के बावजूद वहां के कर्मचारी गाड़ी आगे नहीं निकलने दे रहे थे।

    Hero Image
    राज्यमंत्री से निगोहा टोल प्लाजा पर टोलकर्मियों ने की अभद्रता, परिचय देने के बावजूद नहीं निकलने दी गाड़ी

    संवादसूत्र, महराजगंज रायबरेली : राज्यमंत्री व तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी टोल प्लाजा पर रोकने और उनके साथ गलत बर्ताव करने के आरोप में मैनेजर सहित चार कर्मचारियों को जेल भेज दिया गया। पुलिस की कार्रवाई से मनबढ़ टोलकर्मियों में खलबली मची हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राज्यमंत्री शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे लखनऊ से रायबरेली की ओर आ रहे थे। उनके साथ पुलिस स्कार्ट नहीं थी। निगोहा टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने उनकी गाड़ी रोक ली। परिचय बताने के बावजूद वहां के कर्मचारी गाड़ी आगे नहीं निकलने दे रहे थे।

    बताया तो ये भी जा रहा है कि टोलकर्मियों ने मंत्री के साथ भी गलत बर्ताव किया। मामले की सूचना बछरावां थाने पहुंची तो पुलिस टोल मैनेजर सहित चार लोगों को थाने ले आई और शांतिभंग में चालान कर दिया।

    गिरफ्तार आरोपित बिहार प्रांत के कतहरा निवासी धीरज श्रीवास्तव, खोड़गांव के बसंत कुमार, उन्नाव जिले के जपसरा गांव के प्रभाकर और बलिया जिले के शीतलखेड़ा निवासी अभिषेक कुमार को उप जिलाधिकारी राजेंद्र शुक्ल की कोर्ट में पेश किया गया। एसडीएम ने बताया कि शांतिभंग के आरोप में चारों को जेल भेजा गया है। राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह की गाड़ी रोकने व अभद्रता करने की बात चलानी रिपोर्ट ने सामने आई है।

    ठीक नहीं टाेलकर्मियों का बर्ताव

    निगोहा टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों का बर्ताव ठीक नहीं है। खासकर बछरावां के लोगों के साथ कर्मचारी आएदिन विवाद करते रहते हैं। इसकी शिकायत भी की जाती है, लेकिन पुलिस एक्शन नहीं लेती। इस बार राज्यमंत्री के साथ टोलकर्मी उलझ गए तो पुलिस अफसरों को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी।