Delhi dehradun Expressway : ढाई घंटे में तय होगा दिल्ली से देहरादून तक का सफर, एक्सप्रेसवे पर इस तारीख से फर्रांटा भरेंगे वाहन
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के खुलने से दिल्ली से देहरादून की दूरी अब केवल ढाई घंटे में तय की जा सकेगी। वर्तमान में इससे दो गुणा या अधिक समय लग रहा है। अगले माह के अंत तक एक्सप्रेसवे जनता के लिए खुल जाएगा। दिल्ली से लाखनौर के बीच निर्माण कार्य पूरा हो गया है। अब केवल बड़गांव कट का निर्माण कार्य शेष है।

दिल्ली-देहरादून हाईवे का प्रतीकात्मक फोटो
संवाद सूत्र, जागरण, बड़गांव (सहारनपुर)। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य नियत समय पर तो नहीं हो सका। अब इस हाईवे पर 30 नवंबर के बाद ही वाहन फर्रांटा भरेंगे।
भारत माला परियोजना के तहत निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कई वर्षों से प्रगति पर है। लोगों को दिल्ली के अक्षरधाम से देहरादून तक का सफर मात्र ढाई घंटे में कराने वाले इस हाईवे का निर्माण कार्य लगभग अंतिम चरण में है।
इस नवनिर्मित हाईवे का शुभारंभ 18 अक्टूबर को होना था लेकिन निर्माण कार्य में वर्षा बाधा बनती रही और निर्माण कार्य लेट हो गया। उधर बड़गांव में देर से मिले इंटरचेंज का निर्माण बाकी है जिस पर युद्ध स्तर से कार्य चल रहा है।
बड़गांव क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति में आसानी होगी। दिल्ली व देहरादून लगभग समान दूरी पर होने के कारण लोगों को आसानी से बगैर जाम का सफर करने में मात्र एक माह का समय बाकी रह गया है।
अधिकारियों का कहना है कि वर्षा के कारण लेट होने के बाद अब 30 नवंबर तक का समय केंद्नीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिया गया है। दिल्ली से लाखनौर के बीच सभी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है केवल बड़गांव कट का निर्माण कार्य बाकि है जो समय से पहले पूरा कर लिया जायेगा।
दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
संवाद सूत्र, तीतरो (सहारनपुूर)। सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की हायर सेंटर ले जाते समय मृत्यु हो गई। गुरुवार शाम नगर के मुहल्ला कानूंगोयान निवासी स्व. अशोक के दो पुत्र 24 वर्षीय शुभम उर्फ गौरव और 19 वर्षीय आर्यन अपनी बहन के घर भैयादूज का टीका कराकर बाइक से लौट रहे थे।
नगर के बाईपास पर कार से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल आर्यन को पहले सहारनपुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी खराब हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया। देर रात उसने दम तोड़ दिया।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।