Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार व‍िधानसभा चुनाव में जीत पर झूमे भाजपाई, मिठाई बांटकर मनाई खुशी

    Updated: Fri, 14 Nov 2025 10:43 PM (IST)

    बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की जीत की खबर के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पार्टी जिला कार्यालय के साथ साथ अन्य स्थानों पर भी जश्न मनाया।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, संभल। बिहार में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना में भाजपा की जीत की खबर के बाद पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। पार्टी जिला कार्यालय के साथ साथ अन्य स्थानों पर भी जश्न मनाया।

    शुक्रवार को भाजपा की ओर से निकाली गई एकता यात्रा के बाद सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकता विहार कालोनी स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां प्रदेश मंत्री डा. चंद्रमोहन व जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बिहार चुनाव में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। ढोल नगाडों के साथ पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश मंत्री ने बताया कि विपक्षियों को अपनी आंखें खोल लेनी चाहिए और जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भारत को एक नई दिशा दी है, जिससे आज पूरे विश्व में भारत का डंका बज रहा है और भारत के नेतृत्व पर सभी को अभिमान हैं। वही सिरसी में बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी मनाई गई।

    नगर पंचायत कार्यालय परिसर में जश्न मनाया गया। जहां भाजपा नेता चेयरमैन कौसर अब्बास ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत एवं दूरदर्शी नेतृत्व की सराहना के साथ नीतीश कुमार की नीति की तारीफ़ की।