Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सपा विधायक इकबाल महमूद का राजनीति से संन्यास! बेटे को 2027 में संभल से चुनाव लड़ाने की तैयारी

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 02:11 PM (IST)

    सम्भल से सपा विधायक इकबाल महमूद ने राजनीति से आराम लेने का मन बना लिया है। उन्होंने मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं से अपने बेटे सुहैल इकबाल को 2027 के विधानसभा चुनाव में उतारने के बारे में सुझाव मांगे। कार्यकर्ताओं ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई, जिसके बाद महमूद ने यह फैसला लिया।

    Hero Image

    संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद।

    जागरण संवाददाता, संभल। सदर विधानसभा से सपा के विधायक इकबाल महमूद अब राजनीति में आराम करने के मूड़ से हैं। यही वजह है कि अब वह अपनी विरासत को आगे बढ़ने पर विचार कर रहे हैं। एक दिन पहले आयोजित किए गए स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में उन्होंने बेटे सुहैल इकबाल को 2027 के विधानसभा चुनाव के मैदान में उतारने पर सुझाव मांगे हैं। उनकी इस बात पर कार्यकर्ताओं ने भी खूब हुंकार भरी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    स्व. मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में शहर विधायक ने मांगा पार्टी कार्यकर्ताओं से सुझाव


    शहर विधानसभा-33 में इकबाल महमूद सातवीं बार विधायक हैं। शहर में राजनीति रसूख भी बहुत है और उन्होंने सपा की सरकार में कैबिनेट मंत्री का ओहदा भी संभाला है। लेकिन, अब वह राजनीति से आराम करने की तैयारी कर रहे हैं। दैनिक जागरण से शनिवार को हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह 2027 के विधानसभा चुनाव में बेटे सुहैल इकबाल को चुनाव लड़ाने की तैयारी कर रहे हैं।

    इस संबंध में उन्होंने पुण्यतिथि कार्यक्रम में मौजूद पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सामने यह बात रखी और उनसे सुझाव मांगे। जब उनके खुद के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कहा कि वह आराम करेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ताओं से मांगे गए सुझाव में अधिकांश ने सहमति जताते हुए सही निर्णय लेने की बात कहीं है।