संभल: खेत में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
संभल के नखासा थाना क्षेत्र में एक मजदूर का शव पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान हयात नगर थाना क्षेत्र के राहुल के रूप में हुई है, जो दीपावली से पहले ऋषिकेश में मजदूरी करने गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है।
-1763450075673.webp)
प्रतीकात्मक तस्वीर
जागरण संवाददाता, संभल: नखासा थाना क्षेत्र के हसनपुर रोड स्थित चंदावली इंटर कॉलेज के नजदीक 38 वर्षीय मजदूर का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों ने देखा तो खलबली मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शव की शिनाख्त हयात नगर थाना क्षेत्र के कमलपुर सराय निवासी राहुल पुत्र सोमपाल के रूप में हुई। बताते हैं कि राहुल दीपावली से पहले ऋषिकेश में मजदूरी करने गया था। उसके बाद से वह घर नहीं आया था।
मंगलवार की सुबह उसका शव गांव चंदावली में इंटर कॉलेज के नजदीक खेत में पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। जानकारी के मुताबिक उसकी बहन भी गांव चंदावली में रहती है। उसने ही शव की शिनाख्त की।
थाना प्रभारी निरीक्षक संदीप बालियान का कहना है शव की शिनाख्त हो गई है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।