Updated: Sat, 06 Sep 2025 09:49 PM (IST)
आज पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा जिसका सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू होगा। आचार्य ऋतुपर्ण शर्मा के अनुसार ग्रहण भारत समेत कई देशों में दिखेगा। ग्रहण रात 957 बजे शुरू होगा और दोपहर 1257 बजे से सूतक काल लग जाएगा। इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और कुछ कार्य वर्जित होंगे। ग्रहण का विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा।
संवाद सहयोगी, जागरण, संभल । इस बार पूर्णिमा के दिन आज रात को चंद्र ग्रहण होगा, जिसका सूतक काल 9 घंटे पूर्व आरंभ होगा। इस बारे में श्रीमद् भागवत कथा प्रवक्ता आचार्य ऋतुपर्ण शर्मा ने कहा कि पंचांग के अनुसार यह ग्रहण भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर लगेगा। यह भारत सहित प्रशांत महासागर, हिंद महासागर, आस्ट्रेलिया और पश्चिमी देशों में दिखाई देगा।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
हिंदू धर्म में चंद्रग्रहण को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है,भारतीय समयानुसार ग्रहण का आरंभ रविवार की रात 09:57 बजे होगा। इस दौरान ग्रहण का पूरा प्रभाव भारतवर्ष में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। चंद्र ग्रहण से लगभग नौ घंटे पूर्व सूतक काल प्रारंभ हो जाता है। इसलिए सात सितंबर को दोपहर 12:57 बजे से सूतक का आरंभ होगा और ग्रहण के समाप्त होने तक इसका प्रभाव रहेगा।
मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए
आचार्य ऋतुपर्ण ने कहा कि इस समय पर मंदिर के पट बंद कर देना चाहिए भोजन पकाना और करना गर्भवती स्त्री को फल व सब्जी काटना आदि निषेध है। घर में बैठकर ग्रहण शुरु होने और समाप्ति तक अपने गुरु मंत्र या हरि नाम संकीर्तन हनुमान चालीसा या गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव प्रत्येक राशि पर अलग-अलग रूप में दिखाई देगा। मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है मानसिक चिंता बढ़ सकती है। वृष राशि वालों को व्यापार में नुकसान कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पर सकते हैं।
हो सकती है सामाजिक छवि खराब
मिथुन राशि वालों की सामाजिक छवि खराब हो सकती है। कर्क राशि वालों को हर क्षेत्र में उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। सिंह राशि वालों को जीवनसाथी के साथ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव देगा। कन्या राशि को शत्रुओं से परेशानी होगी। तुला राशि को मानसिक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।
वृश्चिक राशि वालों धन संबंधी परेशानी होगी स्वास्थ्य की दिक्कत आ सकती है। धनु राशि को मेहनत के अनुरूप फल नहीं मिलेगा। मकर राशि वालों को धन संबंधी परेशानी होगी। कुंभ राशि वालों को मानसिक आघात होगा शारीरिक दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मीन राशि वालों को व्यय की अधिकता रहेगी कर्ज लेना पड़ सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।