Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फिर सुर्खियों में आईं संभल की महक-परी, ऑटो ड्राइवर के साथ मारपीट का वीडियो वायरल

    Updated: Mon, 03 Nov 2025 08:08 PM (IST)

    संभल की दो बहनें महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। इस बार दोनों का एक नया वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें वे एक ऑटो चालक से झगड़ा और मारपीट करती दिख रही हैं। यह वीडियो मुरादाबाद के गागन का बताया गया है।

    Hero Image

    संवाद सहयोगी, संभल। संभल की दो बहनें महक और परी एक बार फिर सुर्खियों में आई हैं। इस बार दोनों का एक नया वीडियो प्रसारित हो रहा है। जिसमें वे एक ऑटो चालक से झगड़ा और मारपीट करती दिख रही हैं। यह वीडियो मुरादाबाद के गागन का बताया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें


    इंटरनेट मीडिया पर गाली-गलौज करने को लेकर मशहूर हुईं असमोली थाना क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला निवासी दो बहनें महक और परी का वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में दोनों बहनें एक ऑटो चालक से झगड़ा करती नजर आ रही हैं। वीडियाे में चालक भी उनके साथ मारपीट कर रहा है।

    वीडियो में गाली-गलौज के साथ ही बहस के दौरान मारपीट भी हुई और ऑटो चालक ने भी पलटकर उन्हें पीट दिया। वीडियो को संभल का बताकर इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया जा रहा है लेकिन, यह वीडियो मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत गागन का है।

    जानकारी के मुताबिक महक और परी अपने गांव से ऑटो में बैठी थीं। रास्ते में दूसरे मार्ग से जाने को लेकर चालक से उनका विवाद हो गया था जो, बाद में मारपीट में बदल गया। बता दें कि महक और परी को पहले भी अश्लील वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था। हालांकि, अदालत ने चेतावनी देते हुए जमानत पर रिहा कर दिया था।

    इसके बाद दोनों अक्सर विवादों में रहती हैं। बीते 18 अगस्त 2025 को भी अमरोहा जिले के जोया कस्बे में एक नुमाइश के दौरान उनकी कार की टक्कर एक बाइक से हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने हंगामा किया था। उस घटना का वीडियो भी खूब प्रसारित हुआ था।

     

    ई-रिक्शा चालक जबरन साथ फोटो खिंचाने की जिद कर रहा था। साथ ही अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। विरोध करने पर गाली-गलौज करने लगा। हालांकि हमने उसके खिलाफ काेई कार्रवाई नहीं की है।-महक, गांव शहबाजपुर कला