Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    विधवा महिला को खिलाई गर्भपात की दवा, हालत बिगड़ी तो मचा हड़कंप

    Updated: Sat, 25 Oct 2025 06:14 AM (IST)

    संभल के एक गांव में एक विधवा महिला को गर्भ गिराने की दवा खिलाने से उसकी हालत गंभीर हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला सात महीने की गर्भवती थी। भ्रूण को छिपाने का भी आरोप है। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच कर रही है। महिला अभी बेहोश है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक विधवा महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला करीब सात महीने के गर्भ से थी और उसे गर्भ गिराने की दवाई खिलाई गई थी। इसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जा रहा है कि गर्भ गिराने के दौरान भ्रूण को निकालकर उसे छिपा दिया गया और पूरे मामले को गुप्त रखा गया। महिला की स्थिति लगातार बिगड़ने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को बेहोशी की हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदौसी में भर्ती कराया।

    चिकित्सक डा. प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि महिला बेहोश अवस्था में लाई गई है और उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। अभी तक उसे होश नहीं आया है, इसलिए उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पूरा प्रकरण पता लगाने का प्रयास कर रही है।