Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में तीन बच्चों संग कुएं में कूद गई महिला, दो बेटों और मां की मौत

    Updated: Sat, 23 Dec 2023 12:40 PM (IST)

    Sant Kabir Nagarदुधारा के पंचदेउरा में मायके आई महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। घटना में महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। एक बच्चे का उपचार बस्ती के कैली अस्पताल में चल रहा है। घटनास्थल के पास ही बकरी चरा रही महिला सरोजपति ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए।

    Hero Image
    संतकबीरनगर में तीन बच्चों संग कुएं में कूद गई महिला, दो बेटों और मां की मौत

    जागरण संवाददाता, संतकबीर नगर। दुधारा के पंचदेउरा में मायके आई महिला अपने तीन बच्चों के साथ कुएं में कूद गई। स्थानीय लोगों ने सभी को बाहर निकाला। घटना में महिला समेत तीन लोगों की मृत्यु हो गई। एक बच्चे का उपचार बस्ती के कैली अस्पताल में चल रहा है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खलीलाबाद का रहने वाले मो. फैज बाहर रहकर मजदूरी करता है। उसकी 26 वर्षीय पत्नी जैनुतुल फिरदौस मायके आई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शुक्रवार की दोपहर जैनुतुल 15 दिन के बेटे को गोद में लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित कुएं के पास पहुंची। यहां उसका छह वर्षीय बेटा मो. अरहम व पांच वर्षीय बेटा मो. अकरम खेल रहे थे। महिला तीनों बच्चों को लेकर एक साथ कुएं में कूद गई।

    तीन लोगों की हो गई मौत

    घटनास्थल के पास ही बकरी चरा रही महिला सरोजपति ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। सभी ने महिला और तीनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। 15 दिन के बेटे और मो. अरहम की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी। सभी को लेकर गांव वाले सेमरियांवा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां से जैनुतुल और एक बेटे को बस्ती के कैली अस्पताल को रेफर किया गया। रास्ते में जैनुतुल की भी मृत्यु हो गई। अकरम का उपचार चल रहा है। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।

    एसपी ने किया निरीक्षण

    घटना की जानकारी के बाद मौके पर एसपी सत्यजीत गुप्ता, एएसपी शशि शेखर सिंह के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ दीपांशी राठौर और थानाध्यक्ष पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि गांव के कुछ लोगों का कहना है कि मां की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। इसकी वजह से यह घटना घटी है।

    भाई सुलेमान ने बताई दूसरी कहानी

    भाई सुलेमान ने बताया कि उसे जो पता चला है उसके अनुसार बहन का एक बच्चा कुएं के पास खेल रहा था जो अचानक कुएं में गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में बहन भागकर वहां पहुंची और बाकी बच्चों के साथ कुएं में गिर गई। वह मानसिक रूप से बीमार थी और गोरखपुर के एक चिकित्सक के यहां उसका उपचार चल रहा था।

    यह भी पढ़ें: 

    UP की इस महिला IPS के एक्शन से मची खलबली, हादसों को रोकने के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई, मिल मालिकों को भी नोटिस जारी