Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    करप्शन के खिलाफ योगी सरकार का एक्शन, संत कबीर नगर के चकबंदी अधिकारी को किया बर्खास्त

    Updated: Mon, 04 Mar 2024 08:15 PM (IST)

    चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने संत कबीर नगर के चकबंदी अधिकारी प्रभाकर को उप जिलाधिकारी के आदेश निरस्त कर ग्राम सभा की भूमि को निजी काश्तकारों को देने के मामले में बर्खास्त किया है। वहीं मेरठ के मवाना में बिसौला व फिरोजपुर में भ्रष्टाचार करने के आरोप में जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश चकबंदी आयुक्त ने दिए हैं।

    Hero Image
    संत कबीर नगर के चकबंदी अधिकारी बर्खास्त (File Photo)

    राज्य ब्यूरो,लखनऊ। भ्रष्टाचार के आरोप में शासन ने संत कबीर नगर के चकबंदी अधिकारी प्रभाकर को बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं मेरठ के ग्राम बिसौला व फिरोजपुर में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता बरतने के मामले में दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करवाने के आदेश भी शासन ने दिए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चकबंदी आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने संत कबीर नगर के चकबंदी अधिकारी प्रभाकर को उप जिलाधिकारी के आदेश निरस्त कर ग्राम सभा की भूमि को निजी काश्तकारों को देने के मामले में बर्खास्त किया है।

    वहीं मेरठ की तहसील मवाना में स्थित ग्राम बिसौला व फिरोजपुर में चकबंदी की प्रक्रिया में भ्रष्टाचार करने के आरोप में जांच के बाद दोषी पाए गए अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करवाने के आदेश चकबंदी आयुक्त ने दिए हैं। साथ ही भूमि को ग्राम सभा के नाम पर करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

    अभी तक एक वर्ष में चकबंदी विभाग में कुल 22 चकबंदी अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित और चार को बर्खास्त किया जा चुका है। वहीं 40 अधिकारियों व कर्मचारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जा चुकी है।