महिला ने पति समेत आठ पर दर्ज कराई दहेज उतपीड़न की FIR, पांच साल पहले हुई थी शादी
एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला का कहना है कि शादी के पांच साल बाद भी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले शादी के समय दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे।

संवाद सूत्र, अल्हागंज। नगर के मुहल्ला बगिया निवासी सीमा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया उसकी शादी पांच वर्ष पहले नगर के मुहल्ला बगिया निवासी किशन पाल राठौर से हुई थी। शादी के बाद से ही सुसराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। कार व पांच लाख रुपये मांग रहे थे।
किशन, ससुर चमन लाल, सास, चचिया ससुर धनेश्वर राठौर, ज्ञानी, देवर संजय, विनय, रिश्तेदार वीरेश राठौर आदि लोग आये दिन गाली-गलौज करने के साथ ही मारपीट भी करते थे। संतान न होने का ताना भी देते थे। आठ अक्टूबर को जब मायके वाले आये तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।