बेटी की विदा कराने गए लोगों को ससुराल वालों ने पीटा और तमाशा देखती रही पुलिस, वीडियो वायरल
रोजा क्षेत्र के बरनई गांव निवासी रहीस खां की बेटी, जिसका निकाह दियूरिया गांव के इमरान से हुआ था, को निकाह के कुछ दिन बाद दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। बेटी की विदाई के लिए गए लोगों की पुलिस के सामने पिटाई हुई, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। बेटी की विदा कराने गए लोगों की पुलिस के सामने पिटाई कर दी गई। हंगामे का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित कर दिया गया। रोजा क्षेत्र के बरनई गांव निवासी रहीस खां ने बेटी का निकाह दियूरिया गांव निवासी इमरान से किया था। निकाह के कुछ दिन बाद ही दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
रहीस दो दिन पहले बेटी को विदा कराने गए थे। वहां बेटी की ससुराल वालों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर पुलिस को बुला लिया गया। पुलिस के सामने ही लाठी-डंडे चलने लगे। एक महिला बेहोश होकर गिर गई। रहीस का आरोप है कि प्रधान के इशारे पर यह विवाद किया गया है जिस वजह से पुलिस भी मदद नहीं कर रही है।
हंगामे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। पुलिस को तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।