मोबाइल न मिलने पर पति से नाराज हुई पत्नी, फंदे से लटककर दे दी जान; मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप
उत्तर प्रदेश में एक महिला ने मोबाइल न मिलने पर पति से नाराज़ होकर आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। महिला ने पति से नया मोबाइल मांगा था, लेकिन पति ने असमर्थता जताई। नाराज़ पत्नी ने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार है।

संवाद सूत्र, पुवायां। महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शव फंदे पर लटका मिला। मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुराल वाले बात करने के लिए मोबाइल न देने पर फंदे पर लटककर जान देने की बात कह रहे हैं।
क्षेत्र के गंगसरा गांव निवासी पिंकू त्रिवेदी की जून में पीलीभीत के सेहरामऊ उत्तरी के साहेबलाल की बेटी रेनू देवी से शादी हुई थी। गुरुवार दोपहर में रेनू की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। शव कमरे में पंखे पर फंदे से लटका मिला। जीवित होने की आस में स्वजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए लेकिन चिकित्सक ने घोषित कर दिया।
मायके वालों ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया। रेनू भैयादूज के एक दिन बाद घर लौटी थी। पिंकू गुरुवार सुबह कोल्ड स्टोरेज पर मजदूरी करने जा रहे थे। रेनू ने उनसे बात करने के लिए मोबाइल मांगा था लेकिन मोबाइल खराब होने की बात कह दी। जिससे वह नाराज हो गई थी। प्रभारी निरीक्षक रवि करन सिंह ने बताया पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन तहरीर नहीं मिली है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।