Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शादी के 8 महीने बाद मह‍िला की संद‍िग्‍ध मौत, भाई दूज पर पत‍ि के साथ जा रही थी मायके

    Updated: Fri, 24 Oct 2025 04:46 PM (IST)

    एक महिला की शादी के आठ महीने बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह भाई दूज पर अपने पति के साथ अपने मायके जा रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार सदमे में है। घटना की परिस्थितियों को संदिग्ध माना जा रहा है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, शाहजहांपुर। भाई के लिए दूज लेकर जा रही फर्रुखाबाद निवासी महिला की गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। मायके वालों ने पति पर मायके समेत कई जगह पिटाई करने का आरोप लगाया। जबकि पति ने बाइक के बैग फंसकर गिरने से मृत्यु होना बताया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र के साधाै सराय गांव निवासी अर्जुन गुरुवार को पत्नी महिमा को लेकर ससुराल जलालाबाद के एतमादपुर गांव आया था। महिमा ने यहां बड़े भाई अवधेश को दूज खिला दी थी। जबकि छोटा भाई सियानंद सेहरामऊ क्षेत्र के भरगवा गांव ननिहाल में था। जिस वजह से दोपहर बाद महिमा पति के साथ बाइक से भरगवा गांव जा रहीं थी। कांट क्षेत्र के बरेंडा गांव के पास वह बाइक से गिरकर घायल हो गईं।

    मेडिकल कालेज लाने पर यहां मृत घोषित कर दिया गया। महिमा के चाचा रक्षपाल व अन्य स्वजन ने कहा कि बेटी जब मायके में अपनी सहेलियों के पास बैठी थी तो अर्जुन ने शराब के नशे में उसकी चोटी पकड़कर पिटाई कर दी थी। तब बीच-बचाव कर दिया था। कुछ देर बाद दोनों भरगवा गांव जा रहे थे। आरोप है कि गांव से कुछ दूरी पर फिर पिटाई कर दी। इसके बाद याकूबपुर में भी कहासुनी होने पर अर्जुन ने पिटाई कर दी थी।

    कांट के बरेंडा गांव के पास चलती बाइक से धक्का दे दिया जिससे महिमा की मृत्यु हो गई। दोनों की शादी 22 फरवरी को हुई थी। वहीं अर्जुन ने बताया कि बरेंडा गांव के पास पीछे से आ रहे बाइक में महिमा का बैग फंस गया था जिस वजह से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गई थी। वह खुद ही मेडिकल कॉलेज लेकर आया था। यहां मृत्यु हो गई। कांट प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का सही कारण स्पष्ट हो जाएगा। इस प्रकरण में तहरीर नहीं मिली। प्रथम दृष्टया बाइक से गिरकर मृत्यु होने की बात सामने आ रही है।