Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गूगल मैप दे रहा धाेखा... दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गलत बोर्डों से यात्रियों में भ्रम! अथॉरिटी से ठीक कराने की मांग

    Updated: Tue, 10 Jun 2025 03:51 PM (IST)

    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गलत दिशा और गलत नाम वाले बोर्ड लगे होने से बाहर से आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। हाईवे अथॉरिटी द्वारा लगाए गए ये बोर्ड गांवों को सही रास्ता दिखाने के बजाय भ्रम पैदा कर रहे हैं। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं ने बोर्डों को सही करने की मांग की है। क्षेत्रीय विधायक ने इस मामले में संबंधित विभाग को पत्र लिखने का आश्वासन दिया है।

    Hero Image
    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे गलत नाम के बोर्ड, भटक रहे लोग।

    संवाद सूत्र, जागरण, जलालाबाद। कस्बे में दिल्ली यमुनोत्री हाईवे के निर्माण होने के बाद आसपास गांव , मार्ग, मोड के नाम के स्थापित किए गए बोर्ड गलत दिशा, गलत नाम का संकेत दे रहे हैं। बोर्ड के गलत नाम, गलत स्थान पर स्थापित होने से बाहर से आने जाने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जलालाबाद में दो वर्ष पहले दिल्ली यमुनोत्री हाईवे का निर्माण हो गया था। निर्माण होने के बाद हाईवे अथारिटी निर्माण कंपनी द्वारा दिल्ली यमुनोत्री हाईवे से निकट जुड़े गांव के नाम रेडियम युक्त हरे रंग के बोर्ड पर स्थापित किए गए हैं।

    इन बोर्ड को स्थापित करने का उद्देश्य यही है कि हाईवे से गांव में आने जाने वाले बाहर का व्यक्ति आसानी से पता कर सकें कि अंदर की ओर के गांव का मार्ग स्थापित बोर्ड के निकट से गांव में जा रहा है। लेकिन, यहां पर स्थापित किए गए बोर्ड सही दिशा देने के स्थान पर भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। जहां पर गांव के गलत नाम के बोर्ड स्थापित किए गए हैं, वहां से मार्ग दूसरे स्थान पर जाता है।

    गलत नाम से हो रही परेशानी

    दिल्ली−यमुनोत्री हाईवे के जैन मंदिर द्वारा के निकट गांव दखौड़ी जमालपुर का गलत नाम करते हुए बोर्ड स्थापित किया गया है, जबकि बाईपास मार्ग से गांव की दूरी इरशादपुर माजरा, उमरपुर से घूमते हुए 10 किलोमीटर की तय करनी पड़ती है। यह गांव हाईवे से एक किलोमीटर की दूरी पर है। यह बोर्ड प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर स्थापित होना था। यहां से गांव की दूरी एक किलोमीटर है।

    प्राचीन शिव हनुमान मंदिर पर दभेड़ी मोड़ के नाम के स्थान पर गलत नाम का बोर्ड लगाया है, जिससे यह पता नहीं लगता है कि यह किस स्थान के नाम का बोर्ड है। मेन चौराहे पर तीतरों मार्ग से गांव सोहजनी उमरपुर के नाम के बोर्ड से पता नहीं लगता है कि यह बोर्ड गांव सोहजनी उमरपुर का है। बाईपास मार्ग पर हसनपुर लुहारी मार्ग के स्थान पर लुहारी एम नगर मार्ग लिखा है, जबकि इस नाम का कोई मार्ग नहीं है। कस्बे के मार्ग का नाम एम नगर मार्ग कर दिया गया है।

    बोर्ड सही कराने की कर चुके हैं मांग 

    दिल्ली हाईवे अथारिटी निर्माण कंपनी से हरिओम उपाध्याय, सभासद राशिद चौधरी, मोहित गोयल, अब्दुल सलाम, सलीम अन्य ने बोर्ड सही दिशा व सही नाम अंकित करने की मांग कर चुके हैं। अतिशय क्षेत्र में उत्तर भारत के कोने-कोने से श्रद्धालु आते हैं। यहां पर स्थापित बोर्ड से भ्रम में डूब जाते हैं। यहां पर गूगल मैप से विपरीत नाम के बोर्ड देख कर दूर से आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    क्षेत्रीय विधायक अशरफ अली खान ने बताया कि इन बोर्ड के स्थान पर सही नाम सही दिशा पर बोर्ड स्थापित करने के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा जाएगा। पहले भी प्रयास किया गया है।

    एनएचएआई से जो लिस्ट प्राप्त होती है, उसके आधार पर बोर्ड स्थापित किए गए हैं। संबंधित अधिकारी को भेजकर त्रुटि सही करने का प्रयास किया जाएगा। - गोरे लाल, एसपीएम, हाईवे अथारिटी