Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर चलेगा बुलडोजर? 46 होटल और फैक्ट्रियों को को मिल गया अल्टीमेटम

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 07:54 PM (IST)

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर अवैध अतिक्रमण और NOC न लेने के लिए 46 रेस्टोरेंट, होटल, फैक्ट्रियों व कॉलोनाइज ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    संवाद सूत्र, जलालाबाद। दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर अतिक्रमण करने व एनओसी नहीं लेने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण( एन एच आई) ने 46 रेस्टोरेंट, फैक्ट्री, होटल, रिजार्ट, कालोनाइजरों को नोटिस जारी किए हैं। इनको एक सप्ताह में अतिक्रमण हटाने व एनओसी लेने के निर्देश दिए गए हैं।

    दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर शामली बाईपास से जनपद सहारनपुर के रामपुर मनिहारान तक नए-नए होटल, बैंक्वेट हाल, फैक्ट्री, अन्य व्यावसायिक गतिविधियों का अवैधानिक रूप से नेशनल हाईवे की भूमि पर निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा है। एनएचआईए के स्थल अभियंता सोनू सिंह ने बताया कि अधिकांश होटल, बैंकट हाल संचालको व कालोनाइजरो ने नेशनल हाईवे किनारे लगी लोहे की ग्रिल काटकर नाले के ऊपर कब्जा कर लिया है। वहां पर प्रचार प्रसार के लिए निर्माण करा रखा है।

    जिससे नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे होते रहते हैं। इसमें काफी लोग अपनी जान गवा चुके हैं। शामली बाईपास से रामपुर मनिहारान तक 46 किलोमीटर की दूरी है। इस दूरी तक होटल, गत्ता फैक्ट्री, इंडस्ट्रीज, बैंक्विट, रिजार्ट, रेस्टोरेंट, कालोनाइजरों ने अतिक्रमण करने के साथ एनओसी तक नहीं ली है। एक सप्ताह में एनओसी न लेने व अतिक्रमण नहीं हटने पर कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

    इन्हें जारी किए नोटिस
    बलवा में सोनू मलिक, जैन शिकंजी, कृष्णा फैमिली रेस्टोरेंट सिंभालका में एल्फा सिटी, हिमालय होम, ग्रीन सिटी, ड्रीम सिटी बनत में होटल एपी रूम, अज्ञात, ब्रज लग्जरी होटल, शील कुंज स्टेट, सर्विस सेंटर, राजघराना रिजॉर्ट, दा एवेन्यू करोड़ी में एसके फार्म, सिक्का में जेके इंडस्टरीज, गत्ता फैक्ट्री, पेपर मिल, जलालाबाद में गार्डन एनक्लेव व जनपद सहारनपुर के नानौता व रामपुर मनिहारान के 32 को नोटिस जारी किए गए हैं।