Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी में फिर एनकाउंटर: एक लाख का इनामी बदमाश ढेर, कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा का शूटर था फैसल

    Updated: Thu, 23 Oct 2025 11:45 PM (IST)

    शामली में पुलिस ने मुठभेड़ में एक लाख के इनामी बदमाश फैसल को मार गिराया। फैसल, कुख्यात गैंगस्टर संजीव जीवा का शूटर था और मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। मुठभेड़ झिंझाना क्षेत्र में हुई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर गुरुवार रात एक व्यक्ति से बाइक,नगदी और मोबाइल लूटकर भाग रहे बाइक सवार दो बदमाशों के साथ पुलिस की ऊन-चौसाना मार्ग पर भोगी माजरा के पास मुठभेड़ हो गई। बदमाशों की गोली से एसओजी का सिपाही घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरा फरार हो गया। घायल बदमाश और सिपाही को अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने बदमाश को मृत घोषित कर दिया।

    मारे गए बदमाश की पहचान फैसल निवासी खालापार मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। वह मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट का रहने वाला था और खालापार में रह रहा था। उस पर एक लाख का इनाम घोषित था। वह कुख्यात बदमाश रहे संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर था।

    कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव बरनावी निवासी जीतराम मेरठ-करनाल हाईवे से अपने गांव जा रहे थे। गुरुवार रात गांव वेदखेड़ी के निकट बाइक सवार दो बदमाशों ने हथियारों के बल पर बाइक, तीन हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। एसपी एनपी सिंह ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए एसओजी, सर्विलांस और थाना पुलिस को लगाया।

    पुलिस ऊन-चौसाना मार्ग पर गांव भोगी माजरा के निकट चेकिंग कर रही थी। इसी  दौरान बाइक सवार को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

    बदमाशों की फायरिंग में एसओजी का सिपाही दीपक भी जखमी हुआ। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने बदमाश फैसल को मृत घोषित कर दिया। सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    थाना प्रभारी वीरेंद्र कसाना ने बताया कि फैसल कुख्यात संजीव जीवा गिरोह का शार्प शूटर था। आरोपित पर लूट, हत्या, रंगदारी समेत 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह शामली में मंगलौरा में हत्या और महिलाओं से कुंडल लूट में वांछित चल रहा था। पुलिस ने दो बाइक, दो पिस्टल बरामद की हैं।