Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    संभल में अब किसी भी आयोजन के लिए मिलेंगे मुफ्त बर्तन, नगर पालिका जल्द शुरू करेगी 'बर्तन बैंक'

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 10:59 AM (IST)

    शामली नगर पालिका जरूरतमंदों और सिंगल-यूज प्लास्टिक के विकल्प के लिए 'बर्तन बैंक' शुरू कर रही है। अगले सप्ताह से शुरू होने वाली इस पहल में मुफ्त बर्तन ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    जागरण संवादददाता, शामली। नगर पालिका शामली अगले महीने से नई पहले करने जा रही है। जरूरतमंदों के लिए एक बर्तन बैंक बनाया जा रहा है। इसका एक मकसद लोगों को मुफ्त बर्तन उपलब्ध कराना है, तो दूसरी तरफ सिंगल यूज प्लास्टिक का विकल्प भी देना है।

    इसके लिए लोगों को पहले बुकिंग करानी होगी, और फिर बर्तन वापस देने होंगे। यदि बर्तन साफ करके नहीं दिए तो दो रुपये प्रति सेट जमा कराना होगा। शहर में बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं, जो अपने छोटे-बड़े कार्यक्रमों में प्लास्टिक के बर्तनों का इस्तेमाल करते हैं।

    साथ ही कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो अधिक रुपये खर्च नहीं कर सकते हैं। ऐसे लोगों के लिए नगर पालिका की ओर से बर्तन बैंक शुरू किया जा रहा है, जो अगले सप्ताह से शुरू हो जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल ने बताया कि पहले चरण में पांच सौ बर्तनों का सेट खरीदा जा रहा है, जिसमें चार कटोरी, एक चम्मच, एक गिलास और एक थाली शामली है।

    इन बर्तनों को चौधरी चरण सिंह बारात घर में रखा जाएगा। इसके बारे में प्रचार भी कराया जाएगा। यह व्यवस्था लोगों के लिए बिल्कुल मुफ्त है, लेकिन शर्त यह है कि बर्तन साफ करके देने होंगे। यदि कोई व्यक्ति बर्तन साफ करके नहीं देता है, तो दो रुपये प्रति सेट के हिसाब से उसे देने होंगे, जब वह सेट वापस करने आएगा।

    रसीद भी कटवा सकते हैं

    नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यदि कोई व्यक्ति बर्तन ले जाता है, और साफ करते देता है तो उसे कुछ नहीं देना होगा। यदि कोई व्यक्ति पांच सौ बर्तन लेकर जाता है, और देते व्यक्त वह साफ नहीं है तो उसे एक हजार रुपये की रसीद कटवानी होगी। यह रुपये भी इसलिए लिए जाएंगे, ताकि किसी को बुलाकर बर्तनों की सफाई कराई जा सके।

    पहला प्रयास सफल तो आगे बढ़ेंगे

    नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि यह योजना पर्यावरण के लिए तो बेहतर साबित होगी ही, साथ ही कमजोर वर्ग के लिए भी अच्छी रहेगी। बर्तन बैंक का इस्तेमाल बढ़ेगा तो सिंगल यूज प्लास्टिक से लोग बचेंगे, क्योंकि अभी तक बड़ी संख्या में लोग दुकान-बाजार से प्लास्टिक के बर्तन ले आते हैं, जो पर्यावरण के लिए सही नहीं होते हैं। यदि यह प्रयास सफल रहा तो फिर दूसरे चरण में एक सेट और तैयार किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को बर्तन बैंक का लाभ मिल सके।