Kushinagar News: फंदे से लटका मिला मायके आई विवाहिता का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
लक्ष्मीगंज में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। महिला अपने दो बच्चों के साथ अपने मायके में रह रही थी क्योंकि उसके पति रोजगार के लिए मुंबई गए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।
जागरण संवाददाता, लक्ष्मीगंज। रोजगार के सिलसिले में पति के मुंबई जाने के बाद दो बच्चों संग मायके आई विवाहिता का शव बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फंदे से लटका मिला।
पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रख कर जांच शुरू कर दी है तो वहीं उसकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे मृत्यु का कारण सामने आएगा। रामकोला थाना के गांव रामपुर बगहा कोइरी टोला में घटी इस घटना को लेकर चर्चाएं भी हो रही हैं।
कुबेर यादव ने अपनी इकलौती बेटी सोनी यादव की शादी 2019 में रामकोला थाना के ग्राम चंदरपुर टोला बरवा छावनी निवासी कमलेश यादव से की थी। कमलेश यादव मुंबई में प्राइवेट नौकरी करते हैं। दो माह पूर्व कमलेश के मुंबई जाने के बाद सोनी दोनों बच्चों कुमारी जान्हवी यादव ढाई वर्ष और अनुराग एक वर्ष के साथ मायके आ गईं और यहीं रह रही थीं। बुधवार की सुबह उनकी मां विमलावती खेत चली गईं।
यह भी पढ़ें- UP के इस शहर में पकड़े गए 50 उत्पाती बंदर, लोगों ने ली राहत की सांस
दोपहर बाद लौटीं तो देखा कि सोनी का शव कटरैन से फंदा से लटका मिला। यह खबर क्षेत्र में फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी रामकोला थाना पुलिस को दी।
पुलिस ने शव को फंदे से उतारवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजप्रकाश सिंह ने बताया कि, सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।