Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पब्जी खेलने से मना किया तो लड़कों ने कर दी मां बेटे की पिटाई, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    Updated: Fri, 21 Nov 2025 02:48 PM (IST)

    सिद्धार्थनगर में पब्जी खेलने से रोकने पर कुछ लड़कों ने एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट की। महिला ने बताया कि लड़के उनके घर के बाहर पब्जी खेल रहे थे और मना करने पर गाली-गलौज करने लगे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

    Hero Image

    पब्जी खेलने से मना किया तो लड़कों ने कर दी मां बेटे की पिटाई।

    जागरण संवाददाता, बांसी। पब्जी खेल रहे लड़कों को मना करना मां बेटे पर भारी पड़ गया। लड़कों ने मां बेटे की पिटाई कर घायल कर दिए। घायल की तहरीर पर पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है। मामला बांसी कोतवाली के ग्राम सोनखर में बुधवार की शाम का है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गांव के 19 वर्षीय शिवरतन, नागेंद्र व 18 वर्षीय अविनाश पब्जी खेल रहे थे। इसी दौरान अविनाश की मां विद्यावती उसे खोजते उन तक पहुंच गई। पब्जी खेल रहे लड़कों को डांटने लगी तथा अपने बेटे अविनाश को उनके पास से लेकर जाने लगी।

    इसी पर शिवरतन व नागेंद्र विद्यावती को धक्का देकर गिरा दिए तथा पास में पड़े डंडे से मारने लगे। इस पर अपनी मां को बचाने के लिए अविनाश जब आगे बढ़ा तो दोनों ने उसे भी पीट दिया। अविनाश व उसकी मां चोटिल हो गए।

    शोर सुन गांव वाले जब तक पहुंचते दोनों भाग गए। दोनों घायल मां बेटे थाने पहुंचे जहां पुलिस ने उनका दवा उपचार कराया तथा उनके तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।

    कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि गुरुवार को दोनों घायल मां बेटे कोतवाली आए थे जिनका चिकित्सकीय मुआयना करा कर मुकदमा दर्ज किया गया है।