Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: वाहन दुर्घटना में पति की मृत्यु, पत्नी गंभीर रूप से घायल

    Updated: Fri, 04 Jul 2025 08:53 PM (IST)

    शोहरतगढ़-बढ़नी मार्ग पर बानगंगा पुल के पास एक वाहन दुर्घटना में धर्मेंद्र पासवान की मृत्यु हो गई जबकि उनकी पत्नी साधना गंभीर रूप से घायल हो गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना एक अज्ञात वाहन द्वारा बाइक को टक्कर मारने से हुई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से वाहन की तलाश कर रही है।

    Hero Image
    बाइक पर सवार पति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई. Concept Photo

    जागरण संवाददाता, शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-बढ़नी हाईवे मार्ग पर शुक्रवार की शाम बानगंगा पुल के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को ठोकर मार दिया। हादसे में बाइक पर सवार पति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि पीछे बैठी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पत्नी का प्राथमिक उपचार सीएचसी शोहरतगढ़ पर होने के बाद माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है।

    मृतक 20 वर्षीय धर्मेंद्र पासवान पुत्र प्रकाश, थानाक्षेत्र हलौरा का रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी साधना को बाइक पर बैठाकर घर से ससुराल मिश्रौलिया थानाक्षेत्र ग्राम बड़हरा जा रहे थे। अभी वह बानगंगा पुल के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी।

    सड़क पर गिरने के बाद धर्मेंद्र के ऊपर वाहन का पहिया चढ़ जाने उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की शादी डेढ़ माह पूर्व हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही ससुराल व घर में कोहराम मच गया।

    घटनास्थल के समय आस पास मौजूद लोगों का कहना है कि शोहरतगढ़ से परसा की तरह एक कंटेनर बहुत तेज गति से जा रहा था । उसी की ठोकर से बाइक सवार की मृत्यु हो गई।

    शोहरतगढ़ पुलिस ने बताया कि गोल्हौरा टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से अज्ञात वाहन का खोजबीन की जा रही है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।