Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    छात्राओं और महिलाओं को दी टोल फ्री नंबर की जानकारी, साइबर फ्राड से बचाव के लिए किया जागरूकता

    By MUKESH CHANDRA SRIVASTAVAEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Thu, 11 Dec 2025 05:47 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में छात्राओं और महिलाओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूक किया गया। उन्हें टोल-फ्री नंबर की जानकारी दी गई ताकि वे साइबर फ्र ...और पढ़ें

    Hero Image

    जागरूकता अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डा. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल-मिशन शक्ति अभियान 5.0) के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीम द्वारा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों, विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विस्तृत जन–जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इन कार्यक्रमों में महिलाओं, बालिकाओं, छात्र-छात्राओं एवं आमजन को महिला सुरक्षा, बाल सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव, आनलाइन फ्राड की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा, गुड टच–बैड टच, आत्मरक्षा जागरूकता आदि विषयों पर सरल, व्यवहारिक एवं संवादात्मक रूप से जानकारी प्रदान की गई।

    साथ ही मिशन शक्ति टीम द्वारा तत्काल सहायता हेतु उपलब्ध प्रमुख हेल्पलाइन नंबरों की भी जानकारी दी गई। सरकार की ओर से जारी टोल फ्री नंबरों के उपयोग की प्रक्रिया व महत्व को भी समझाया गया, ताकि जरूरत पड़ने पर कोई भी व्यक्ति तुरंत सहायता प्राप्त कर सके। टीम ने प्रतिभागियों को अपने आसपास होने वाली किसी भी प्रकार की उत्पीड़न, साइबर फ्राड, छेड़छाड़ या संदिग्ध गतिविधि की सूचना जल्द से जल्द पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।

    स्पष्ट संदेश दिया गया कि “महिला एवं बालिकाओं की सुरक्षा जनपद पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और पुलिस सदैव तत्पर है।” जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान 5.0 के तहत ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग को सुरक्षित, जागरूक एवं सशक्त बनाया जा सके। साथ ही “नारी का सम्मान, सुरक्षा प्रधान—मिशन शक्ति का यही अभियान”
    “सुरक्षित नारी–सशक्त समाज, पुलिस प्रशासन का दृढ़ संकल्प” का नारा भी दिया।

    छात्राओं व महिलाओं को यह भी बताया :
    - 112 : आपातकालीन सेवा
    - 1090 : महिला हिंसा हेल्पलाइन
    - 1091 : महिला सुरक्षा हेल्पलाइन
    - 181 : महिला हेल्पलाइन
    - 1930 : साइबर क्राइम हेल्पलाइन
    - 1076 : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन