Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोनभद्र में सक्रिय है “लुटेरी दुल्हन गैंग”, एक और सदस्य को पुल‍िस ने क‍िया गिरफ्तार

    By Abhishek sharmaEdited By: Abhishek sharma
    Updated: Fri, 07 Nov 2025 04:09 PM (IST)

    सोनभद्र में पुलिस ने “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह गैंग शादी का झांसा देकर लोगों को ठगता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है, ताकि बाकी सदस्यों को भी पकड़ा जा सके और पीड़ितों को न्याय मिल सके।

    Hero Image

    एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो में ही फर्जी विवाह कर रहे हैं।

    जागरण संवाददाता, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपराध‍ियों पर कार्रवाई जारी है। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) त्रिभुवननाथ त्रिपाठी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष म्योरपुर कमल नयन दुबे के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए थाना म्योरपुर पुलिस द्वारा “लुटेरी दुल्हन गैंग” के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बोलेरो में ही फर्जी विवाह कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित रमेश कुमार पुत्र अजुबा राम निवासी पोसाना, हाल निवास आसाना, जिला जालौर (राजस्थान) द्वारा आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से की गई शिकायत के आधार पर थाना म्योरपुर पर बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं पीड़ित के बयान के आधार पर अभियोग में धाराओं की वृद्धि की गई।

    शुक्रवार को अभियुक्त कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य निवासी ग्राम बहुआरा, थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 28 वर्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लूट के 90,000 (नब्बे हजार रुपये) एवं घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन संख्या UP64Q3123 बरामद किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्त कृष्णा नन्द मौर्या ने पूछताछ में बताया कि वह “लुटेरी दुल्हन गैंग” का सक्रिय सदस्य है। यह एक संगठित गिरोह है, जिसमें राजस्थान निवासी राजू माली विवाह हेतु वर पक्ष से संपर्क कर उन्हें झूठे विवाह के बहाने अपने जाल में फंसाता था। गिरोह के सदस्य नकली शादी कर वर पक्ष से मोटी रकम वसूलते थे और अवसर पाकर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे।

    अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों माया घसिया, रानी घसिया व रवि रंजन मौर्या के साथ मिलकर राजस्थान निवासी रमेश कुमार माली पुत्र अजुबा राम के साथ धोखाधड़ी कर फर्जी विवाह कराया था। दिनांक 29.10.2025 को माया घसिया की बेटी रानी के साथ पीड़ित की नकली शादी वाहन बोलेरो में कराई गई। इसके बाद पीड़ित को छोड़ने के बहाने गाड़ी में बैठाकर राबर्ट्सगंज लोढ़ी टोल प्लाजा से आगे हिन्दुआरी के पास सुनसान स्थान पर ले जाकर किसी बहाने 10,000 नकद, सोने का मंगलसूत्र व चांदी की पायल लेकर अभियुक्तगण वहां से फरार हो गए।

    अभियुक्त ने बताया कि लूट की रकम में से 5,000 उसने स्वयं रखे तथा शेष 5,000 और आभूषण माया घसिया व रानी घसिया को दे दिए। उसने स्वीकार किया कि पूर्व में भी यह गिरोह राजस्थान के अन्य व्यक्तियों के साथ इसी प्रकार फर्जी विवाह कर धोखाधड़ी और लूट की घटनाएं कर चुका है। अभियुक्त को इस कार्य के लिए कुल 95,000 मिले थे। गिरफ्तारी के समय वह छत्तीसगढ़ मार्ग से झारखंड भागने का प्रयास कर रहा था कि पुलिस टीम द्वारा उसे धर दबोचा गया। कृष्णानन्द मौर्य पुत्र रणजीत सिंह मौर्य, निवासी ग्राम बहुआरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उम्र लगभग 28 वर्ष।

    बरामदगी :
    लूट के 90,000/- (नब्बे हजार रुपये)
    घटना में प्रयुक्त बोलेरो वाहन : संख्या UP64Q3123
    गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :
    थानाध्यक्ष कमल नयन दूबे, थाना म्योरपुर
    उनि मनोज कुमार सिंह, थाना म्योरपुर
    हेका प्रमोद कुमार यादव, थाना म्योरपुर
    का मनोज कन्नौजा, थाना म्योरपुर
    का रामजीत बिन्द, थाना म्योरपुर