Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    यूपी में 20 घंटे से 400 केवी बिजली के टावर पर चढ़ा है युवक, पुलिस को देखते ही कर रहा ये हरकतें

    By Jagran NewsEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Tue, 21 Oct 2025 03:56 PM (IST)

    अनपरा में दीपावली की रात एक युवक घर से नाराज होकर 400 केवी के बिजली के टावर पर चढ़ गया। परिजनों और दोस्तों ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी उसे उतारने में विफल रही, क्योंकि टावर में 400 केवी की लाइन होने के कारण खतरा था। युवक की मां ने बताया कि वह पैसे की कमी के कारण नाराज था और उसका आपराधिक इतिहास भी है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना अंतर्गत लाल टावर के समीप एक युवक दीपावली की रात घर से नाराज होकर 400 केबी के टावर पर चढ़ गया। उसे उतारने के लिये कोशिश किये जाने पर वह और उपर टावर पर चढ़ने लग रहा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लाल टावर बस्ती निवासी 21 वर्षीय अर्जुन बहादुर ऊर्फ मुरादों दीपावली की शाम सात बजे 400 केवी यानि चार लाख हजार क्षमता वाले बिजली के एक टावर पर चढ़ गया। आसपास के लोग व स्वजन उसे उतारने का हर संभव प्रयास किया। लेकिन वह टावर से नीचे नही उतरा। रात्रि में वह टावर से ही अपने दोस्तों से शराब की मांग की।जिसपर उसके दोस्तों ने शराब पिलाकर किसी तरह उसे उतारने का प्रयास किया। लेकिन युवक नही उतरा।

    सुबह में मंगलवार को इस घटना की जानकारी अनपरा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची अनपरा पुलिस एवं रेणुसागर की फायर-फाइटिंग की टीम ने भी युवक को उतारने का प्रयास किया। लेकिन टावर पर चढ़ा युवक पुलिस को देखकर टावर के और उपर चढ़ने लग रहा था। जिससे पुलिस पीछे हट जा रही थी। क्योकि टावर से गुजरे लाइन की क्षमता 400 केबी की है।

    जो तीन-चार मीटर दूरी तक के किसी चीज को खींचकर उसे जलाकर खाक कर देगी। इससे विवश होकर पुलिस पीछे हट जा रही थी। कई बार एेसा प्रयास जारी रहा। थककर पुलिस समीप में बैठकर युवक के उतरने का इंतजार करती रही।

    युवक की मां रामकली ने बताया कि दीपावली की रात्रि अर्जुन अपने पिता से सौ रुपये की मांग की। घर में पैसे नही थी। उसे बीस रुपया दिया गया। जिससे वह नाराज होकर टावर पर चढ़ गया है। युवक अपराधी प्रवृति का भी है। वह गत माह चोरी के मामले में जेल भी गया था। युवक को टावर पर से उतारने के लिये पुलिस हर संभव कवायद जारी किये हुये है।