Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जिले में 30 नवंबर तक फार्मर रजिस्ट्री के लिए लगेगा कैंप, बिना आईडी के नहीं मिलेगी पीएम किसान सम्मान निधि

    Updated: Sat, 15 Nov 2025 04:18 PM (IST)

    कृषि विभाग द्वारा जिले में 30 नवंबर तक किसान पंजीकरण के लिए विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ पाने के लिए पंजीकरण अनिवार्य है। किसानों को आधार कार्ड, जमीन के कागजात और बैंक खाते की जानकारी देनी होगी। बिना पंजीकरण के किसान योजना से वंचित रह सकते हैं। अंतिम तिथि का ध्यान रखें।

    Hero Image

    फार्मर रजिस्ट्री के लिए अब 30 तक लगेगा कैंप।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। फार्मर रजिस्ट्री के लिए गांव-गांव शिविर लगाने की अवधि बढ़ा दी गई है। अब 30 नवंबर तक कैंप लगाया जाएगा। प्रशासन हर हाल में बचे किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरा करना चाहता है। शासन के सख्त निर्देश के बाद जिले के अधिकारी भी किसानों को खोजने में जुट गए हैं। शिविरों का प्रतिदिन निरीक्षण किया जा रहा है। शाम को डाटा अपडेट किया जा रहा है। गांव-गांव प्रचार वाहन दौड़ाए जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    16 अक्टूबर से 15 नवंबर तक 24761 फार्मर रजिस्ट्री बनाई गई है। इसकी संख्या तेजी के साथ बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिया है। केंद्र से पांच लाख 26 लाख 658 किसानों की सूची फार्मर रजिस्ट्री के लिए भेजा है, जिसके सापेक्ष दो लाख 66 हजार 493 किसानों का पंजीयन हो चुका है।

    शनिवार को 686 किसानाें का पंजीयन किया गया है। इस तरह 50.7 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। दो लाख 59 हजार 479 किसानों की आइडी बनना शेष रह गया है। इन्हें 30 नवंबर तक पूरा किया जाना है।

    जिन किसानों की आईडी नहीं बन पाएगी, वह किसान सम्मान निधि से वंचित हो जाएंगे। अन्य योजनाओं का भी लाभ पाना उनके लिए मुश्किल होगा। क्योंकि आने वाले समय में फार्मर रजिस्ट्री बहुउपयोगी हो जाएगा।