गोमती नदी पर बनेगा दो लेन का नया पुल, अयोध्या समेत यूपी के इन 3 जिलों को मिलेगा सीधा फायदा
सुलतानपुर में गोमती नदी के गोलाघाट पर 3763.10 लाख रुपये की लागत से दो लेन के पुल का निर्माण शुरू हो गया है। शहर विधायक विनोद सिंह ने मंत्रोच्चारण के साथ इसका उद्घाटन किया। इस पुल से अयोध्या-प्रयागराज और लखनऊ जाने वाले यात्रियों को जाम से निजात मिलेगी। विधायक ने कहा कि इससे व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र में विकास होगा।

प्रतीकात्मक तस्वीर
संवाद सूत्र, सुलतानपुर। गोमती नदी के गोलाघाट पर 3763.10 लाख रुपये की लागत से दो लेन का नया पुल बनाया जाएगा। शुक्रवार को शहर विधायक एवं पूर्व मंत्री विनोद सिंह ने फीता काटकर और शिलापट का अनावरण करते हुए निर्माण कार्य का मंत्रोच्चारण के बीच शुभारंभ किया।
नया पुल बनने से अयोध्या-प्रयागराज और लखनऊ आवागमन करने वाले यात्रियों को जाम से छुटकारा मिलेगा। नया पुल पुराने पुल के निकट बनाया जाएगा। विधायक ने कहा कि नए पुल के बनने से व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में नए संभावनाओं का द्वार खुलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिला निरंतर विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।