Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की बढ़ी डेट, अब इस दिन प्रकाशित होगी अंतिम वोटर लिस्ट

    Updated: Tue, 18 Nov 2025 07:35 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तारीख बढ़ गई है। राज्य निर्वाचन आयोग ने अंतिम तिथि को आगे बढ़ाया है, जिससे नागरिकों को वोटर लिस्ट में सुधार का अधिक समय मिल सके। अब अंतिम मतदाता सूची नई तारीख को प्रकाशित की जाएगी, जिससे सभी पात्र नागरिक अपना नाम सुनिश्चित कर सकें।

    Hero Image

    मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की अवधि 21 दिन बढ़ी।

    जागरण संवाददाता, सुलतानपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव निर्वाचन नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान की समय सारिणी में बदलाव हुआ है। पहले अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 जनवरी का निर्धारित था। अब छह फरवरी को प्रकाशित किया जाएगा। कंप्यूटराइज्ड मतदाता सूची अब दस दिसंबर तक तैयार की जाएगी। मतदान केंद्रों व स्थलों का क्रमांकन, वार्डों की मैपिंग 22 दिसंबर तक होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    23 दिसंबर को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 30 दिसंबर तक इसका निरीक्षण किया जाएगा। इसी अवधि में नागरिकों से दावे व आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को मतदाता बनाने के लिए उनके आवेदन फार्म भी लिए जाएंगे।

    31 दिसंबर से छह जनवरी तक प्राप्त दावों व आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। सात जनवरी से हस्तलिपि पांडुलिपि तैयार कर सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के यहां उसे जमा किया जाएगा। यह कार्य 12 जनवरी तक होगा। 13 से 29 जनवरी के बीच में नए मतदाताओं की पूरक सूची कंप्यूटर सूची तैयार की जाएगी।

    उसके बाद उन्हें निर्वाचक नामावली की मूल सूची को स्थान दिया जाएगा। 30 जनवरी से पांच फरवरी के बीच मतदान केंद्र, मतदेय स्थल, मतदाताओं की क्रमांक संख्या, विभिन्न वार्डों की मैपिंग, मतदाता सूची को डाउन लोड करने, फोटो प्रति निकाली जाएगी। उसके बाद छह फरवरी को निर्वाचक नामावली को जनसामान्य के लिए प्रकाशित कर दिया जाएगा।

    उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव शुक्ल कहते हैं कि पंचायत चुनाव निर्वाचक नामावली के वृहद पुनरीक्षण अभियान का समय सारिणी में परिवर्तन किया गया है। अब 15 जनवरी की जगह छह फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।