Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में यूरिया की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन, राहत पैकेज देने की मांग की

    Updated: Sat, 23 Aug 2025 04:17 PM (IST)

    Ambedkar Nagar News | अंबेडकरनगर में आम आदमी पार्टी ने यूरिया की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित मांगपत्र में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने भ्रष्टाचार रोकने और किसानों को राहत पैकेज देने की मांग की। उन्होंने सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया और कहा कि खाद की कमी से उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है।

    Hero Image
    यूरिया की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

    जागरण संवाददाता, अंबेडकरनगर। यूरिया की किल्लत को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांगपत्र उपजिलाधिकारी को सौंपा।

    संगठन प्रभारी विनय पटेल की नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में उन्होंने कहा कि प्रदेश में खाद की भारी किल्लत है। किसानों को घंटों लाइन में लगने के बावजूद यूरिया नहीं मिल पा रही है। किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सरकार की लापरवाही ने किसानों की कमर तोड़ दी है। खेती का सीजन चल रहा है और किसानों को खाद उपलब्ध न कराना उनकी आजीविका पर हमला है। यह बेहद शर्मनाक है कि किसान अपनी ही धरती पर अन्न उपजाने के लिए बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं।

    प्रदेश सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों की जेब भरने में लगी है, जबकि अन्नदाता दर-दर भटकने को मजबूर हैं। किसानों को खाद न मिलने के कारण आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, इसमें किसान शामिल हो रहे हैं।

    उन्होंने मांग किया कि तत्काल पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए, खाद वितरण में भ्रष्टाचार और कालाबाजारी पर रोक लगे, खाद वितरण व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जाए, संबधित दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई किया जाए। यूरिया की कमी से फसलें प्रभावित हो रही हैं किसानों को राहत देने के लिए विशेष सहायता पैकेज घोषित किया जाए।