Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    दीपावली पर नशे में धुत युवक आग में लगा दी छलांग, हालत गंभीर

    Updated: Wed, 22 Oct 2025 01:51 PM (IST)

    दीपावली के दिन एक नशे में धुत युवक सेल्हों की आग में कूद गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डॉक्टरों द्वारा उसका इलाज जारी है। घटना नशे की हालत में लापरवाही का परिणाम है।

    Hero Image

    तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। जागरण

    संवाद सूत्र, आसीवन (उन्नाव): दीपावली पर अलाय-बलाय कहकर जलाकर एक जगह डाले जाने वाले सेल्हों की आग में एक युवक नशे की हालत में कूद गया। गंभीर हालत में पास खड़े अन्य लोगों ने उसे खींच कर बाहर निकाला और सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आसीवन क्षेत्र के गांव कमलापुर निवासी रामदास पुत्र रामनाथ दीपावली त्योहार पर सोमवार शाम सेल्हे जलाकर फेंके जाने वाले स्थान पर पहुंचा। आग से जल रहे सेल्हे फेंकने के बाद वह नशे की हालत में उसी आग में कूद गया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को आसपास खड़े लोगों ने बाहर निकाला। सीएचसी मियागंज के डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।