मछली खाने से फूड प्वॉइजनिंग: उन्नाव में एक ही परिवार के 6 लोगों को होने लगी उल्टी, अस्पताल में भर्ती
उन्नाव में एक परिवार के छह सदस्य मछली खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार, फूड प्वाइजनिंग का कारण दूषित मछली हो सकती है। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है और उनकी हालत में सुधार हो रहा है।

जागरण संवाददाता, उन्नाव। मछली खाने के बाद दंपती व मां-बेटा समेत छह लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई। सोमवार को हालत बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है। डाक्टर का कहना है कि सभी को फूड प्वाइजनिंग हुई है।
दही क्षेत्र के मैकुआ खेड़ा निवासी निवासी 50 वर्षीय संतोष पुत्र हीरालाल ने बताया कि रविवार रात घर में मछली बनी थी। परिवार के सभी लोगों ने उसे खाया था। सोमवार सुबह पांच बजे से सभी को उल्टी आने लगी।
पहले पास के एक मेडिकल स्टोर से दवा लाकर खाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। हालत बिगड़ती देख परिवार के अन्य सदस्यों ने 50 वर्षीय संतोष उनकी पत्नी 45 वर्षीय मालती, भाई 30 वर्षीय राजेश, 20 वर्षीय प्रदीप और संतोष के बेटे प्रदुमन की 25 वर्षीय पत्नी कल्पना, दो वर्षीय पुत्र तेजस को जिला अस्पताल इमरजेंसी में भर्ती कराया।
डा. दिलीप ने ने सभी को फूड प्वाइजनिंग में भर्ती कर लिया।भर्ती मरीजों का इलाज कर रहे डा. शोभित ने बताया कि सभी की हालत में सुधार है। हो सकता है कि किसी बीमारी से ग्रसित मछली रही हो जिससे फूड प्वाइजनिंग हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।