Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Unnao News: गंगा में नया पुल बनाने को लेकर दोबारा हुआ सर्वे, हटेंगे दायरे में आ रहे 47 मकान

    Updated: Sun, 31 Aug 2025 05:26 AM (IST)

    गंगा नदी पर शुक्लागंज में बनने वाले नए पुल के लिए दोबारा सर्वे किया गया। इस पुल के निर्माण में सीताराम कॉलोनी के लगभग 47 मकान आ रहे हैं जिन्हें हटाया जाएगा। सेतु निगम के जेई ने मकान मालिकों से मकानों के कागजात मांगे हैं। यह पुल 235 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा जिसके लिए शासन ने धनराशि भी जारी कर दी है।

    Hero Image
    गंगा में नया पुल बनाने को लेकर दोबारा हुआ सर्वे। जागरण फोटो

    संवाद सहयोगी, शुक्लागंज। गंगानदी में पुराने यातायात पुल से 50 मीटर दूर मिश्रा कॉलोनी की ओर बनाए जाने वाले नए पुल का शनिवार को दोबारा सर्वे किया गया। सर्वे सेतु निगम के अवर अभियंता व क्षेत्रीय लेखपाल ने किया। नए पुल की जद में सीताराम कालोनी क्षेत्र के आने वाले लगभग 47 मकान चिन्हित किए गए हैं। जिन्हें हटाया जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    235 करोड़ रुपये की लागत से गंगा नदी में पुराने क्षतिग्रस्त पड़े यातायात पुल से लगभग 50 मीटर दूरी पर नया गंगापुल बनाया जाना है। जिसका शासनादेश पूर्व में जारी हो चुका है। पुल निर्माण के लिए शासन से 82 करोड़ 33 लाख 97 हजार रुपये की धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है।

    नए पुल के निर्माण को लेकर कितने मकान जद में आ रहे हैं। जिसे लेकर शनिवार को कानपुर के राज्य सेतु निगम से आए जेई कुंदन व क्षेत्रीय लेखपाल अशोक सैनी ने मौके पर जाकर दोबारा स्थलीय सर्वे किया। आने वाले मकानों को पूर्व में बनाए गए मैप से मिलान किया गया।

    क्षेत्रीय लेखपाल अशोक सैनी व सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि पुल के निर्माण में सीताराम कालोनी के लगभग 47 मकान जद में आ रहे हैं। जिन्हें हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ऐसे मकानों में रहने वाले लोगों से मकान के कागजात मांगे गए। जिन्हें कोई मकान मालिक नहीं दिखा सका।

    सेतु निगम के जेई कुंदन ने बताया कि इसकी रिपोर्ट ब्रिज के मुख्य परियोजना प्रबंधक को दी जाएगी। जेई ने इन मकानों में रहने वाले लोगों से फिर मकानों के कागज घरों में रखने को कहा है। जिससे जरूरत पड़ने पर वह लोग मकानों के कागजात दिखा सकें।

    comedy show banner
    comedy show banner