Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ध्यान दें! शुक्लागंज आने जाने वाले लोग परेशान, नवीन गंगापुल व बालूघाट मोड़ पर लगा जाम

    Updated: Sat, 22 Nov 2025 04:22 PM (IST)

    शुक्लागंज में नवीन गंगापुल और बालूघाट मोड़ पर भयंकर जाम लगने से राहगीर परेशान रहे। संकरा रास्ता, अधिक यातायात और सहालग के कारण शादी-ब्याह में लोगों का आवागमन जाम का मुख्य कारण रहा। पुलिस की तैनाती के बावजूद स्थिति सामान्य करने में कठिनाई हुई।

    Hero Image

    जाम में फंसे वाहन। जागरण

    जागरण संवाददाता, शुक्लागंज। नवीन गंगापुल मोड़ से लेकर पोनी तिराहे तक सुबह पहले दस बजे से 11 बजे तक उसके बाद दोपहर ढाई बजे से साढ़े तीन बजे तक फिर गांधीनगर मोड़ के पास तीन से साढ़े तीन बजे तक अधिक यातायात के चलते जाम लगा रहा। वहीं, बीते शुक्रवार रात लगभग नौ बजे से लेकर साढ़े 11 बजे तक बालूघाट मोड़ से लेकर नवीन गंगापुल के कानपुर छोर तक भीषण जमा लगा रहा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

     

    जाम का कारण संकरा रास्ता, अधिक यातायात व सहालग के चलते लोगों का शादी ब्याह आना जाना रहा। गंगाघाट कोतवाल अजय कुमार सिंह ने बताया कि बालूघाट मोड़ का रास्ता संकरा होने व यातायात अधिक होने से दिक्कत रहती है। सुबह से रात तक पुलिस की ड्यूटी लगी रहती है।