Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    भतीजे ने 5 लाख की सुपारी देकर बुआ की हत्या करवाई, उन्नाव में वृद्धा का हत्यारोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

    Updated: Sun, 12 Oct 2025 11:59 AM (IST)

    उन्नाव में एक वृद्धा पर हमले के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि हत्या की सुपारी दी गई थी। संपत्ति विवाद के चलते भतीजे ने 5 लाख रुपये में हत्या की साजिश रची थी। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

    Hero Image

    जागरण संवाददाता, उन्नाव। किराना दुकान में घुसकर वृद्धा से चेन लूट की घटना में रविवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया। वृद्धा की हत्या के लिए उसके भतीजे ने आरोपित को 5 लाख की सुपारी दी थी। पकड़े जाने के बाद आरोपित ने यह जानकारी पुलिस को दी है। पैर में गोली लगने से पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। रेकी करने वाला भी हिरासत में लिया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अजगैन के बत्तूखेड़ा निवासी शांति सिंह के कोई संतान नहीं थी। उसने अपने देवर के बेटे लकी को गोद लिया था। हालांकि कुछ दिन बाद लड़ झगड़कर लकी की मां उसे अपने साथ लेकर चली गई थी। शांति सिंह के पास संपत्ति अधिक होने से लकी की नीयत खराब हो गई। उसने चाची की संपत्ति हड़पने का प्रयास किया तो विवाद चलने लगा।

    शांति सिंह के अनुसार लकी ने शनिवार रात उसकी हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी। रात करीब 8 बजे वह अपनी किराना की दुकान पर बैठी थी, इसी बीच बाइक से हेलमेट लगाकर आरोपित आया और उसका गला दबाने लगा। उसने कहा कि 5 लाख की हत्या की सुपारी मिली है। वृद्धा के शोर मचाने पर चेन व झुमकी उतार कर भाग गया।

    पुलिस ने कैमरा के फुटेज की मदद से आरोपित की पहचान कर तलाश शुरू की। सुबह करीब 5:00 अजगैन लखनापुर मार्ग पर आरोपित से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सीओ अरविंद चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने अपना राकेश श्रीवास्तव निवासी कैथना बेहटा खुर्द थाना भधोखर थाना रायबरेली बताया।

    आरोपित को लकी ने वृद्ध की हत्या के लिए 5 लाख की सुपारी दी थी। इस मामले में रेकी करने वाले एक अन्य युवक को हिरासत को लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपित लकी की भी गिरफ्तारी का प्रयास चल रहा है।